एक्सप्लोरर

एशेज: ख्वाजा और स्मिथ की बदौलत ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में

प्रचंड फॉर्म में चल रहे कप्तान स्टीव स्मिथ की शानदार उपलब्धि और शतक के करीब पहुंचे उस्मान ख्वाजा की बेहतरीन पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम एशेज टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप तक दो विकेट पर 193 रन बना लिए हैं.

एशेज पांचवें टेस्ट का दूसरा दिन: प्रचंड फॉर्म में चल रहे कप्तान स्टीव स्मिथ की शानदार उपलब्धि और शतक के करीब पहुंचे उस्मान ख्वाजा की बेहतरीन पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम एशेज टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप तक दो विकेट पर 193 रन बना लिए हैं.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान अपनी 111वीं पारी में 6,000 टेस्ट रन तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने. वह सिर्फ महान खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं. स्मिथ इस पांच मैचों की सीरीज में तीन शतक जड़ चुके हैं. वह इंग्लैंड टीम के लिए चुनौती साबित हुए हैं और शतक की ओर बढ़ रहे हैं.

दिन का खेल समाप्त होने तक स्मिथ 44 और ख्वाजा 91 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे जिससे ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के पहली पारी में 346 रन के जवाब में दो विकेट गंवाकर 193 रन बनाए जिससे वह पहली पारी के हिसाब से 153 रन से पिछड़ रही है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 346 रन बनाए. ख्वाजा का सीरीज में यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.

स्मिथ ने अभी तक सीरीज में 648 रन बनाए हैं.

कैमरन बैनक्रोफ्ट और डेविड वार्नर दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद इस जोड़ी ने 107 रन की भागीदारी निभा ली है. ख्वाजा ने मोईन अली की गेंद पर छक्का लगाकर सीरीज में अपना तीसरा अर्द्धशतक जमाया.

डेब्यू कर रहे युवा विशेषज्ञ स्पिनर मेसन क्रेन (20 वर्ष) ने अपनी कलाई की स्पिन से स्मिथ और ख्वाजा को परेशान किया. इस युवा गेंदबाज ने उन्हें बल्ला छुआने के लिए ललचाया, लेकिन वे उसके झांसे में नहीं आए. क्रेन ने 17 ओवर में 58 रन दिए लेकिन कोई विकेट नहीं झटक सके.

वार्नर (56 रन) सीरीज में अपने चौथे अर्द्धशतक पर पहुंचे लेकिन जेम्स एंडरसन की गेंद पर बल्ला छुआकर विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो को कैच दे बैठे जबकि बैनक्रोफ्ट को शून्य पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने बोल्ड किया.

इंग्लैंड की टीम लंच तक पहली पारी में 346 रन पर सिमट गयी थी.

टॉम कुरान ने 65 गेंद में 39 रन की पारी खेली जबकि मोईन अली ने 30 रन बनाए. ब्राड ने 32 गेंद में दो छक्के से 31 रन की पारी खेली.

स्मिथ ने एक हाथ से शानदार कैच लपककर डेविड मालान की 62 रन की पारी समाप्त की लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दो कैच छोड़ दिए जो इंग्लैंड के लिए मददगार साबित हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
भारत में क्रिकेट के स्तर को लेकर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर
भारत में क्रिकेट के स्तर को लेकर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
पाकिस्तान में इमरजेंसी लगने से मचा हड़कंप, बदला गया क्रिकेट मैचों का वेन्यू
पाकिस्तान में इमरजेंसी लगने से मचा हड़कंप, बदला गया क्रिकेट मैचों का वेन्यू

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget