एक्सप्लोरर

आदिल रशीद के समर्थन में आए उनके पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक

आदिल रशीद की टेस्ट टीम में वापसी पर छिड़ रहे विवाद में अब पूर्व इंग्लैंड के कप्तान मौजूदा स्टार एलिस्टर कुक भी शामिल हो गए हैं. कुछ ने आदिल राशिद को लेकर छिड़ी बहस को खारिज करते हुए कहा कि उनका चयन स्वाभाविक था.

नई दिल्ली/बर्मिंघम: आदिल रशीद की टेस्ट टीम में वापसी पर छिड़ रहे विवाद में अब पूर्व इंग्लैंड के कप्तान मौजूदा स्टार एलिस्टर कुक भी शामिल हो गए हैं. कुछ ने आदिल राशिद को लेकर छिड़ी बहस को खारिज करते हुए कहा कि उनका चयन स्वाभाविक था. कुक ने कहा कि चयनकर्ताओं ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस स्पिनर को चुनकर ‘साहसिक फैसला’ किया. मौजूदा काउंटी सत्र से पूर्व लाल गेंद के क्रिकेट को अलविदा कहने और सितंबर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेलने के बावजूद राशिद को भारत के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया. पिछले कई दिनों इस फैसले को लेकर जमकर बहस छिड़ी हुई है. पूर्व कप्तानों माइकल वॉन और नासिर हुसैन ने चयनकर्ताओं के फैसले की आलोचना की है. कुक ने कहा,‘‘एकदिवसीय मैचों में आदिल जिस तरह खेल रहा था और गेंदबाजी कर रहा था उसे देखते हुए यह चयन स्वाभाविक लगता है. वह शानदार गेंदबाजी कर रहा था लेकिन मुझे पता है कि अलग प्रारूप में.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उसने अपने एकदिवसीय कौशल पर काफी मेहनत की है और पिछली दो श्रृंखला से शानदार गेंदबाजी कर रहा है. उसे इंग्लैंड की ओर से खेलने के लिए चुना गया है तो बेहद सम्मान की बात है.’’ कुक ने कहा, ‘‘यह असमान्य है इसलिए ऐसा पहले नहीं हुआ. मुझे नहीं लगता कि आगे चलकर भी यह काफी बार होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बेशक एड स्मिथ (मुख्य चयनकर्ता) ने कहा कि उसे लाल गेंद से क्रिकेट खेलना होगा (भविष्य में चुने जाने के लिए) और मुझे लगता है कि यह सही है. लेकिन कभी कभी आसाधारण हालात में चयन आपकी पसंद से अलग जाता है और बेशक एड और चयनकर्ताओं ने साहसिक फैसला किया.’’ कुक से पहले जॉनी बेयरस्टो और कई इंग्लैंड के खिलाड़ी आदिल रशीद के सलेक्शन के पक्ष में आ चुके हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
'गौतम गंभीर अकेले कसूरवार नहीं...', पूर्व चीफ सेलेक्टर ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज हार पर दिया चौंकाने वाला बयान
'गौतम गंभीर अकेले कसूरवार नहीं', पूर्व चीफ सेलेक्टर ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज हार पर दिया चौंकाने वाला बयान
IND vs ENG 1st ODI Live Streaming: मैदान पर होंगे रोहित-विराट, कब, कहां और कैसे फ्री में देखें भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
मैदान पर होंगे रोहित-विराट, कब, कहां और कैसे फ्री में देखें भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे?
कैफ ने याद किया नेटवेस्ट फाइनल, 24 साल पहले रचा था इतिहास; लॉर्ड्स में दादा ने उतारी थी जर्सी
कैफ ने याद किया नेटवेस्ट फाइनल, 24 साल पहले रचा था इतिहास; लॉर्ड्स में दादा ने उतारी थी जर्सी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget