एक्सप्लोरर

Match Fixing: दक्षिण अफ्रीका का दिग्गज गेंदबाज गया जेल, जानें मैच फिक्सिंग कांड की पूरी इनसाइड स्टोरी

Match Fixing: क्रिकेट में मैच फिक्सिंग कोई नई बात नहीं है. अब दक्षिण अफ्रीका के तीन क्रिकेटरों को 9 साल पुराने मामले के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है.

South Africa Match Fixing: 3 दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों को मैच फिक्सिंग के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें लोनवाबो सोतसोबे का भी नाम शामिल है, जिन्होंने 89 इंटरनेशनल मैचों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है. उन्हें भ्रष्ट गतिविधियों की रोकथाम वाले कानून के तहत पांच आरोपों में भ्रष्टाचार का आरोपी पाया गया है. यह मामला 9 साल पुराना है जब रैम स्लैम चैलेंज 2015 में कुल 7 क्रिकेटरों पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे.

हाल में गिरफ्तार हुए इन तीन क्रिकेटरों के नाम लोनवाबो सोतसोबे, थामी सोलेकिले, एथी म्बालाटी है. डोमेस्टिक टूर्नामेंट में मैच फिक्सिंग करने के लिए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने तीनों खिलाड़ियों पर बैन लगा दिया था. 2015 में हुए उसी टूर्नामेंट के दौरान गुलाम बोदी, जीन साइम्स और प्यूमी मात्शिक्वे भी चर्चाओं में आए थे. फिक्सिंग मामले में गुलाम बोदी जेल काट चुके हैं, दूसरी ओर जीन और प्यूमी को दोषी पाए जाने के बाद सस्पेंड कर दिया गया था. इस बीच सोतसोबे, सोलेकिले, म्बालाटी का मामला फरवरी 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था.

इस मैच फिक्सिंग मामले में एक सातवां खिलाड़ी भी सम्मिलित था, जिसका नाम अल्वीरो पीटरसन है. पीटरसन एक समय नियमित रूप से दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम का हिस्सा बने रहे थे. जब यह मैच फिक्सिंग मामला उछला तो उनपर दो साल का बैन लगाया गया था. इन आरोपों ने पीटरसन का करियर इस तरह बर्बाद किया कि 2015 के बाद उनकी अफ्रीकी टीम में वापसी नहीं हो सकी है.

इनमें से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सोतसोबे ने अपने इंटरनेशनल करियर में 121 विकेट झटके, इसके अलावा फर्स्ट-क्लास करियर में भी उन्होंने 201 विकेट चटकाए थे. सोलेकिले ने भी दक्षिण अफ्रीका के लिए 3 टेस्ट मैच खेले, जिनमें वो महज 47 रन ही बना सके. दूसरी ओर दायें हाथ के तेज गेंदबाज म्बालाटी इंटरनेशनल डेब्यू तो नहीं कर पाए, लेकिन फर्स्ट-क्लास करियर में 364 विकेट जरूर झटके. बताते चलें कि सोतसोबे ने अपने करियर में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे नामी और दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों को भी आउट किया था.

यह भी पढ़ें:

Champions Trophy 2025: हाइब्रिड मॉडल से होगी चैंपियंस ट्रॉफी! टीम इंडिया यहां खेलेगी अपने मैच

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget