एक्सप्लोरर

Virat Kohli: ये तीन रिकॉर्ड विराट कोहली की पहुंच से बाहर, तोड़ना तो दूर आसपास भी नहीं

Virat Kohli Records: विराट कोहली को मॉडर्न क्रिकेट में रिकॉर्ड्स का बादशाह माना जाता है, लेकिन कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं जिन्हें विराट शायद कभी नहीं तोड़ पाएंगे.

Cricket Records Virat Kohli May Never Break: क्रिकेट का खेल ऐसा है, जिसमें आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं. मॉडर्न क्रिकेट में विराट कोहली उन नामों में से एक हैं, जो नियमित रूप से नए-नए कीर्तिमान रचते रहे हैं. विराट पहले ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों (50) का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. वहीं एक ही वनडे वर्ल्ड कप में 700 से अधिक रन बनाने का उनका रिकॉर्ड टूटना भी फिलहाल नामुमकिन नजर आता है. मगर कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी हैं, जो विराट की पहुंच से बहुत दूर प्रतीत होते हैं.

1. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली ने साल 2008 में भारत के लिए पहला मैच खेला था. पिछले करीब 16 सालों में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 533 मैच खेले हैं. उनके नाम अब तक वनडे क्रिकेट में 13,906 रन, टेस्ट मैचों में 8,484 रन और टी20 क्रिकेट में उन्होंने 4,188 रन बनाए हैं. विराट के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी कुल 26,942 रन हैं. मगर इस सूची में सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने अपने ऐतिहासिक करियर में 34,357 रन बनाए थे. अभी विराट की उम्र 35 साल है और वो प्रतिवर्ष कुल 2,000 रन भी बनाते हैं तो भी उन्हें यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए करीब 4 साल का समय लगेगा. जिस तरह एक नई टीम इंडिया खड़ी करने का प्रयास हो रहा है, उससे लगता नहीं कि विराट अब ज्यादा समय तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे.

2. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट डेब्यू साल 2011 में किया था. वो क्रिकेट के छोटे प्रारूपों के सबसे महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन उनके टेस्ट रिकॉर्ड में कुछ अविश्वसनीय बात नजर नहीं आती. उन्होंने अब तक 113 टेस्ट मैचों में कुल 8,848 रन बनाए हैं, जिनमें उनके नाम 29 शतक हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर ने लगाए थे, जिनके नाम कुल 51 सेंचुरी हैं. कोहली ने पिछले 4 साल में केवल 2 टेस्ट शतक लगाए हैं. ये आंकड़े बताते हैं कि समय के साथ उनकी टेस्ट फॉर्म ज्यादा बेहतर नहीं हो रही है. उन्हें अब भी तेंदुलकर को पीछे छोड़ने के लिए 23 शतक लगाने हैं, जो नामुमकिन नजर आता है.

3. सबसे ज्यादा छक्के

विराट कोहली का खेलने का स्टाइल पावर हिटिंग पर ज्यादा निर्भर नहीं है बल्कि वो टाइमिंग के साथ खेलने में विश्वास रखते हैं. चूंकि रोहित शर्मा के नेचुरल बेरिंग स्टाइल में पावर हिटिंग सम्मिलित है, इसी वजह से वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के (620) लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर पाए हैं. विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी केवल 301 सिक्स हैं. यही नहीं बल्कि उनके लिए टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट में अलग-अलग भी छक्कों के मामले में आगे निकल पाना असंभव प्रतीत होता है.

यह भी पढ़ें:

मैं RCB को पहली बार IPL चैंपियन बनाऊंगा... 6 गेंद पर 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज का बड़ा दावा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget