एक्सप्लोरर

2023 Asia Cup Schedule: आखिर क्यों जारी नहीं हो रहा एशिया कप का शेड्यूल, यहां जानिए कहां फंसा है पेंच

Asia Cup 2023: 2023 एशिया कप की तारीख सामने आ चुकी है. टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच खेला जाएगा. हालांकि, अभी तक इसका पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है.

Asia Cup 2023 Schedule: एशिया कप के शुरू होने में अब दो महीने से भी कम का समय बचा है, लेकिन अभी तक इसे लेकर संस्पेंस बना हुआ है. 2023 एशिया कप की तारीख सामने आ चुकी है. टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच खेला जाएगा. हालांकि, अभी तक इसका पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. 

बीते कई दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा होता रहा है कि आज एशिया कप का शेड्यूल जारी होगा, लेकिन अभी तक किसी तरह से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. अब हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर क्यों अभी तक इसका शेड्यूल जारी नहीं हुआ है. 

पीसीबी की वजह से फंसा है पेंच 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की वजह से एशिया कप का शेड्यूल जारी नहीं हो पा रहा है. कहा जा रहा है कि शेड्यूल में देरी की वजह पाकिस्‍तान या यूं कहें कि पीसीबी है, इसी वजह से शेड्यूल में देरी हो रही है. 

गौरतलब है कि पहले के तय कार्यक्रम के हिसाब से 2023 एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में होना था, लेकिन जब भारत ने वहां जाने से मना कर दिया था तो इसे लेकर कई तरह के संशय खड़े हो गए. फिर पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल पेश किया तो थोड़ी नानुकर के बाद बीसीसीआई ने इसे स्वीकार कर लिया. 

हालांकि, हाइब्रिड मॉडल में पाकिस्तान में एशिया कप के सिर्फ चार मैच ही खेले जाने हैं. वहीं बाकी 9 मैच श्रीलंका में होंगे. पाकिस्तान में जो मैच होने हैं, वो भी बहुत छोटी टीमों के हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब पाकिस्तान कह रहा है कि अगर भारत एशिया कप खेलने हमारे यहां नहीं आएगा तो हम भी 2023 वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं जाएंगे. माना जा रहा है कि इसी वजह से एशिया कप का शेड्यूल जारी नहीं हो पा रहा है. 

इस हफ्ते जारी हो सकता है शेड्यूल

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते के अंत तक 2023 एशिया कप का पूरा शेड्यूल जारी हो जाएगा. यह भी लगभग साफ है कि एशिया कप का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा. खैर, एशिया कप में तीन बार भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो सकती है, लेकिन यह तभी संभव है जब दोनों टीमें फाइनल में प्रवेश करें.

ये भी पढ़ें-

HBD Smriti Mandhana: बल्लेबाजी के अलावा अपनी खूबसूरती से फैंस के दिलों पर करती हैं राज! जानिए स्मृति मंधाना के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने कहा- पिक्चर अभी बाकी है
लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने कहा- पिक्चर अभी बाकी है
युवराज सिंह से मिले वैभव सूर्यवंशी, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया...'
युवराज सिंह से मिले वैभव सूर्यवंशी, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया...'
Virat Kohli IND VS ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स, देखिए लिस्ट
VIRAT KOHLI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स, देखिए लिस्ट
टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अब 24 कैच छोड़े, 11 मौके तो आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर गंवाए, क्या हुआ टीम इंडिया की फिल्डिंग को?
टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अब 24 कैच छोड़े, 11 मौके तो आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर गंवाए, क्या हुआ टीम इंडिया की फिल्डिंग को?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget