एक्सप्लोरर

CWG 2022 Indian Medal Winners: अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 9 मेडल, ये है विनर्स लिस्ट

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने वेटलिफ्टिंग में 7 और जूडो में 2 पदक जीते हैं.

India at CWG 2022: बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) के चार दिन बीत चुके हैं. भारतीय खिलाड़ियों (Indian Athletes) ने यहां अब तक 9 मेडल अपने नाम किए हैं. इनमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 रजत पदक हैं. अब तक हुए इवेंट्स में भारत को वेटलिफ्टिंग में सबसे ज्यादा 7 पदक हासिल हुए हैं वहीं बाकी दो पदक जूडो में हासिल हुए हैं. भारत के लिए यह पदक जीतने वाले खिलाड़ी कौन-कौन हैं? यहां देखें..

CWG 2022: 2nd Day

1. संकेत महादेव सागर (सिल्वर मेडल)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को अपना पहला पदक वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने दिलाया. कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन उन्होंने पुरुषों के 55kg भारवर्ग में स्नैच में 113kg और क्लीन एंड जर्क में 135kg यानी कुल 248kg वजन उठाकर सिल्वर अपने नाम किया. वह गोल्ड मेडलिस्ट वेटलिफ्टर मलेशिया के मोहम्मद अनिक से महज 1kg पीछे रहे.

2. गुरुराज पुजारी (ब्रॉन्ज मेडल)
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दूसरा मेडल वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने दिलाया. उन्होंने पुरुषों के 61kg भारवर्ग में 269kg वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

3. मीराबाई चानू (गोल्ड मेडल)
ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला गोल्ड दिलाया. उन्होंने 49kg कैटगरी में कुल 201kg वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता. मीराबाई ने स्नैच में 88kg और क्लीन एंड जर्क में 113kg वजन उठाया.

4. बिंदियारानी देवी (सिल्वर मेडल)
महिलाओं के 55 किलोग्राम भारवर्ग कैटगरी में वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने भारत को सिल्वर दिलाया. उन्होंने स्नैच में 86kg और क्लीन एंड जर्क में 116kg वजन यानी कुल 202kg वजन उठाकर सिल्वर अपने नाम किया. वह महज 1kg से गोल्ड चूंक गईं.

CWG 3rd Day:

5. जेरेमी लालरिनुंगा (गोल्ड मेडल)
जेरेमी लालरिनुंगा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल दिला दिया है. उन्होंने 67 किलोग्राम कैटगरी में 300kg वजन उठाकर स्वर्ण अपने नाम किया. वह सिल्वर मेडलिस्ट वाइपावा लोअने (293kg) से 7kg ज्यादा वजन उठाकर चैंपियन बने.

6. अचिंता शिउली (गोल्ड मेडल)
अचिंता शिउली ने पुरुषों के 73 किलोग्राम भार वर्ग में स्नैच राउंड में 143 किलो और क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 किलो वजन उठाया. इस तरह उन्होंने कुल 313 किलो वजन उठाकर भारत की झोली में तीसरा गोल्ड डाल दिया.

CWG 4th Day:

7. सुशीला देवी (सिल्वर मेडल)
सुशीला देवी लिकमाबाम ने जूडो के 48 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता. फाइनल में सुशीला का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका की मिचेला व्हाइटबोई से था, जहां उन्हें अतिरिक्त समय में हार का सामना करना पड़ा. 

8. विजय कुमार यादव (ब्रॉन्ज मेडल)
विजय कुमार यादव ने जूडो में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. वह पुरुषों के 60 किलो वर्ग में क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया के जोशुआ से हार गए थे. इसके बाद रेपचेज मुकाबलों में उन्हें मौका मिला और यहां उन्होंने कांस्य पदक जीत लिया. विजय ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में साइप्रस के प्रेटो को 10-0 से मात दी.

9. हरजिंदर कौर (ब्रॉन्ज मेडल)
वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 71kg भारवर्ग में कुल 212 किलोग्राम वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. हरजिंदर ने स्नैच में 93 और क्लीन एवं जर्क में 119 किग्रा का भार उठाया.

यह भी पढ़ें..

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget