एक्सप्लोरर

चेतेश्वर पुजारा, हरमनप्रीत कौर समेत 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

नई दिल्ली: हाल ही में खत्म हुए वुमेंस वर्ल्डकप में अपने बल्ले से धूम मचाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर, बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और रियो में स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरालम्पिक एथलीट मरियप्पन थंगावेलु सहित 17 खिलाड़ियों को इस साल प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा. गुरुवार को अर्जुन पुरस्कार समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया. हरमनप्रीत को हाल ही में आयोजित हुई आईसीसी महिला विश्व कप प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है. उन्होंने सेमीफाइनल में छह बार की विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 गेंदों में 171 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इस पारी ने हरमनप्रीत को महिला विश्व कप में भारत के लिए व्यक्तिगत रूप से सर्वोच्च स्कोर बनाने वाली रिकॉर्ड धारक खिलाड़ी बना दिया. थंगावेलु ने रियो डी जनेरियो में पिछले साल आयोजित हुए पैरालम्पिक खेलों में भारत के लिए पुरुषों की टी-41 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था. तमिलनाडु के निवासी थंगावेलु 2004 में एथेंस में हुए ओलम्पिक खेलों के बाद भारत के लिए पैरालम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट हैं. उन्हें इससे पहले 25 जनवरी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे भारतीय खिलाड़ी पुजारा के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है. वह अपने टेस्ट करियर का 50वां मैच खेल रहे हैं और साथ ही उन्होंने टेस्ट करियर के 4,000 रन भी पूरे कर लिए हैं. ऐसे में अर्जुन पुरस्कार मिलने की बात उनके लिए सोने पर सुहागा होने से कम नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget