एक्सप्लोरर

चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत को दूसरी बार फाइनल में हराकर ऑस्ट्रेलिया 15वीं बार बना चैंपियन

ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत को शूटआउट में 3-1 (1-1) से हराकर 15वीं बार खिताब अपने नाम किया.

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई हॉकी टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत को शूटआउट में 3-1 (1-1) से हराकर 15वीं बार खिताब अपने नाम किया. भारत दूसरी बार फाइनल में पहुंचकर भी खिताब से दूर रह गया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं. आस्ट्रेलिया के लिए गोवर्स ने 24वें मिनट में जबकि भारत के लिए विवेक सागर प्रसाद ने 42वें मिनट में बराबरी का गोल दागा.

शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया के लिए जेलेवस्की, बीले और जेरेमी एडवर्ड ने गोल किए जबकि भारत की ओर से सिर्फ मनप्रीत सिंह ही एकमात्र गोल कर पाए. भारत की ओर से सरदार सिंह, ललित उपाध्याय और हरमनप्रीत सिंह गोल नहीं कर सके.

ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले 2016 में भी फाइनल में भारत को शूटआउट में मात देकर खिताब जीता था.

भारतीय टीम मुकाबले के पहले क्वार्टर में मिले दो पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा नहीं पाई जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 24वें मिनट में पहले ही पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल में तब्दील कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह गोल गोवर्स ने दागा. आस्ट्रेलिया ने इस बढ़त को हाफ टाइम तक कायम रखा.

दूसरे हाफ में 33वें मिनट में भारत को उसका चौथा पेनाल्टी कॉर्नर हासिल हुआ. लेकिन मनप्रीत इस मौके को गले नहीं लगा पाए. भारत ने अपना आक्रमण जारी रखा और 37वें मिनट में भारत ने पेनाल्टी के लिए रेफरल मांगा लेकिन उसका यह रेफरल खारिज कर दिया गया.

मुकाबले के 42वें मिनट में भारत को उस समस एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब विवेक सागर प्रसाद ने मैदानी गोल कर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया. भारत ने तीसरे क्वार्टर के खत्म होने तक इस बराबरी को कायम रखा.

मैच का चौथा और आखिरी क्वार्टर काफी रोमांचक रहा. भारत के पास 54वें मिनट में बढ़त लेने का मौका था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर ने इसका शानदार बचाव कर भारतीय टीम को बढ़त नहीं लेने दिया.

मुकाबला समाप्त होने को पांच मिनट बचा था लेकिन दोनों टीमों में से कोई भी बढ़त नहीं ले पाई और मुकाबला शूटआउट में चला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से शिकस्त देकर खिताब जीत लिया.

इससे पहले, छह टीमों की इस टूर्नामेंट में मेजबान नीदरलैंड्स ने दिन के एक अन्य मैच में ओलंपिक चैंपियन अर्जेटीना को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया. वहीं बेल्जियम ने पाकिस्तान को 2-1 से मात देकर पांचवां स्थान प्राप्त किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget