एक्सप्लोरर

फीफा वर्ल्ड कप 2018 : नहीं चला नेमार का जादू, ब्राजील ने स्विट्जरलैंड से खेला ड्रॉ

कोटिन्हो के शानदार गोल से ब्राजील के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा और टीम अपने खेल में अधिक आक्रामकता लेकर आई.

नई दिल्ली: पांच बार की चैंपियन ब्राजील ने फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-ई के अपने पहले मुकाबले में रविवार देर रात स्विट्जरलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला. रोस्तोव एरीना में खेले गए मुकाबले में ब्रजाली के लिए फिलिप कोटिन्हो ने गोल किया जबकि स्विट्जरलैंड के लिए स्टीवन जुबेर ने बराबरी का गोल दागा.

12वें मिनट में आया पहला गोल

मैच में गोल करने का पहला मौका ब्राजील को 12वें मिनट में मिला. स्टार फारवर्ड नेमार ने बॉक्स के बाहर से पॉलिन्हो को पास दिया लेकिन वह गेंद तक नहीं पहुंच पाए और स्विट्जरलैंड के गोलकीपर यान सोमेर ने ब्राजील को शुरुअती बढ़त नहीं लेने दी.

इसके आठ मिनट बाद, स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना से खेलने वाले मिडफील्डर कोटिन्हो ने बाक्स के बाहर बाएं छोर से शानदार गोल दागकर ब्राजील को 1-0 से आगे कर दिया. कोटिन्हो के शानदार गोल से ब्राजील के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा और टीम अपने खेल में अधिक आक्रामकता लेकर आई.

नेमार को स्विट्जरलैंड ने किया परेशान

मैच के 31वें मिनट में नेमार को गलत तरीके से गिराने के कारण स्विट्जरलैंड के कप्तान स्टीफन लिकस्टाइनर को पीला कार्ड दिया गया. पूरे मैच के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ियों ने नेमार पर मजबूत टैकल किए और उन्हें परेशानी में डाले रखा. दूसरे हाफ की शुरुआत ब्राजील के लिए अच्छी नहीं रही. 50वें मिनट में स्विट्जरलैंड को कॉर्नर मिला और जेरदान शाकिरी की किक पर बेहतरीन हेडर लगाते हुए जुबेर ने अपनी टीम को बराबरी दिला दी.

जुबेर के गोल के बाद स्विट्जरलैंड ने ब्राजील पर दबाव बनाया और कोच टिटे को 60वें मिनट में मिडफील्डर कैसिमीरो की जगह इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी से खेलने वाले फर्नाडिन्हो को मैदान पर लाना पड़ा. इस बदलाव के बाद ब्राजील के खिलाड़ी विपक्षी टीम के बॉक्स के पास जगह बनाने में कामयाब रहे. मैच के 69वें मिनट में कोटिन्हो को बॉक्स अंदर मैच का अपना दूसरा गोल करने का बेहतरीन मौका मिला लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाए. कोटिन्हो के प्रयास के बाद स्विट्जरलैंड ने अपने अटैक को बेहतर किया. हालांकि, वे बॉक्स के अंदर ब्राजील के डिफेंस को नहीं भेद पाए.

नेमार ने 88वें मिनट में हेडर से गोल करके ब्राजील को बढ़त दिलाने की कोशिश की लेकिन वह गेंद को सीधा गोलकीपर सोमेर के हाथों में मार बैठे. दो मिनट बाद स्ट्राइकर राबटरे फिर्मिनो ने हेडर से गोल करने का प्रयास किया लेकिन वह भी सोमेर को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए. ब्राजील ग्रुप-ई के अपने अगले मुकाबले में शुक्रवार को कोस्टा रिका से भिड़ेगी जबकि स्विट्जरलैंड का सामना सर्बिया से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
IND vs ZIM 3rd T20: तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रनों का लक्ष्य, शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 का लक्ष्य, शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget