एक्सप्लोरर

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाना चाहते हैं मुक्केबाज विकास कृष्ण, किया ये दावा

कोच रोनाल्ड सिम्स के साथ अमेरिका में पिछले कुछ महीनों से प्रशिक्षण ले रहे अनुभवी भारतीय मुक्केबाज अब अपने देश में वापस आ गए हैं. उनका कहना है कि आगामी टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना उनका एकमात्र लक्ष्य है.

जयपुर: भारतीय पुरुष मुक्केबाज विकास कृष्ण यादव अपने करियर के तीसरे ओलंपिक में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो कि अगले साल टोक्यो में आयोजित होने वाला है. विकास तीसरी बार ओलंपिक में भाग लेने वाले दूसरे भारतीय पुरूष मुक्केबाज होंगे, उनसे पहले यह उपलब्धि विजेंदर सिंह के पास है, जिन्होंने 2008 ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था. अपने कोच रोनाल्ड सिम्स के साथ अमेरिका में पिछले कुछ महीनों से प्रशिक्षण ले रहे अनुभवी भारतीय मुक्केबाज अब अपने देश में वापस आ गए हैं. उनका कहना है कि आगामी टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना उनका एकमात्र लक्ष्य है.

28 वर्षीय मुक्केबाज का मानना है कि यह उनके लिए भाग्यशाली होगा कि वे तीसरी बार ओलंपिक में भाग ले रहे हैं और अब वे ओलंपिक क्वालीफिकेशन कैंपेन में सफलता प्राप्त करने के बाद देश के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त करना चाहते है.

विकास ने एक शो में कहा, "मेरा उद्देश्य इस बार देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है. मैंने दो बार देश का प्रतिनिधित्व किया है लेकिन अब स्वर्ण पदक को हथियाने का समय आ गया है. मैं दुनिया को दिखाने जा रहा हूं कि मुक्केबाजी एक कला है."

2010 के एशियाई खेलों और 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता विकास ने कहा, "हमें काफी मजबूत टीम मिली है. हमारी टीम में अमित पंघाल और मनीष कौशिक जैसे खिलाड़ी हैं, जो विश्व चैंपियनशिप पदक जीत चुके हैं. ये खिलाड़ी दुनिया के किसी भी खिलाड़ी को हराने में सक्षम हैं. इनके अलावा हमारे पास सतीश कुमार हैं जो बहुत अधिक अनुभवी हैं और हमारे पास आशीष चौधरी हैं और हमारे पास काफी अच्छे लोगों की टीम है, हमारी टीम काफी मजबूत है. हमारे दल में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों दोनों का संयोजन है. हम ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करेंगे."

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित मुक्केबाज ने खेल के प्रति सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, "जमीनी स्तर पर सरकार कुछ ठीक निर्णय ले रही है. सरकार ने ऐसे स्पोर्ट सेंटर खोले हैं, जो हमारे जैसे खिलाड़ियों और उन खिलाड़ियों की मदद कर रहे हैं जो एलीट स्तर पर अच्छे हैं. सरकार उनकी अकादमियों को खोलने में मदद कर रही है और उन्हें जमीन और जरूरी संसाधन उपलब्ध करवा रही है. भारत में सुधार हो रहा है. लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि रोम एक दिन में नहीं बनाया गया था, इसलिए इसमें समय लगेगा."

विकास ने आने वाली पीढ़ी को महत्वपूर्ण सलाह देते हुए कहा, " किसी भी प्रकार की दवाई या सप्लीमेंट का सेवन नहीं करें. मैं इसे देश के सभी युवा मुक्केबाजों और सभी युवा खिलाड़ियों को बताना चाहता हूं कि ऐसी कोई भी गोली नहीं है जो आपको एक दिन में सफलता की सीढ़ी पर ले जाए. केवल मेहनत ही सफलता की कुंजी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget