एक्सप्लोरर

युवक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने पर मुश्किल में बेन स्टोक्स

युवक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने पर मुश्किल में बेन स्टोक्स
नई दिल्ली: हाल ही में सड़क पर झगड़े के बाद गिरफ्तारी और रिहा हुए इंग्लिश क्रिकेटर बेन स्टोक्स का एक वीडियो सामने आया है. जिसके बाद इंग्लैंड के स्टार ऑल राउंडर बेन स्टोक्स मुश्किलों में घिर गए हैं. 'सन न्यूज' ने एक वीडियो फुटेज जारी किया है, जिसमें मुक्का जड़ता एक व्यक्ति नजर आ रहा है, जिसे बेन स्टोक्स बताया जा रहा है. इस वीडियो फुटेज़ में एक आदमी, जो स्टोक्स जैसा से लग रहा है, दो लोगों से लड़ रहा है. इस वीडियो में बेन स्टोक्स जैसे दिख रहा व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के साथ हाथापाई करता नज़र आ रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है. जिसके बाद खुद इंग्लिश क्रिकेटर्स ने इस घटना की आलोचना की है. इंग्लैंड की टेस्ट टीम के उप-कप्तान बेन स्टोक्स को बीते सोमवार एक हादसे के कारण गिरफ्तार किया गया था. स्टोक्स ने पूरी एक रात जेल में बिताई और अगली सुबह उन्हें बिना किसी आरोप के छोड़ दिया गया. हालांकि अब इस फुटेज के सामने आने से बेन स्टोक्स की मुश्किलें फिर से बड़ सकती है. उस दिन हुई घटना पर क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, 'इस दौरान स्टोक्स के साथ एलेक्स हेल्स भी मौजूद थे. इस घटना के बाद इन दोनों खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को होने वाले एकदिवसीय मैच में खेलने से प्रतिबंधित भी कर दिया गया था. यह मामला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मैच के बाद का है जिसमें इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी और स्टोक्स ने 73 रन बनाए थे. समरसेट और एवॉन पुलिस ने कहा है कि 26 वर्षिय एक शख्स को शारीरिक नुकसान पहुंचाने के शक के बिनाह पर गिरफ्तार किया गया है. खबर के मुताबिक इस दौरान स्टोक्स का हाथ चोटिल हो गया था. सीरीज के चौथे मैच से पहले न स्टोक्स और न ही हेल्स अभ्यास सत्र में मौजूद थे. हेल्स जांच में पुलिस की मदद करने के लिए ब्रिस्टल गए थे. यह खबर आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा से 24 घंटे पहले आई है. हालांकि बेन स्टोक्स का हाथ फ्रैक्चर होने के बावजूद नवंबर में होने वाली एशेज़ सीरीज़ के लिए उन्हें टीम में चुन लिया गया. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा, "बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स वेस्टइंडीज के खिलाफ द ओवल मैदान पर होने वाले अगले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे." बयान के मुताबिक, "स्टोक्स को 25 सितंबर सोमवार सुबह ब्रिस्टल में हुए एक मामले में गिरफ्तार किया गया. उन्हें एक रात जेल में रखकर जांच के बाद बिना किसी आरोप के छोड़ दिया गया. वह लंदन में टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे." बयान में कहा गया था, "रविवार रात को स्टोक्स के साथ रहने वाले हेल्स सुबह नहीं लौटे. वह स्वेच्छा से पुलिस की मदद करने के लिए ब्रिस्टल चले गए." ईसीबी के निदेशक एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा है, "मैं स्टोक्स को देखने के लिए ब्रिस्टल गया था. अभ्यास के बाद मैं खिलाड़ियों से बात करूंगा. हम इस मामले में अपनी खुद की जांच करेंगे. एशेज के लिए टीम का चयन योजन के मुताबिक होगा." देखें वीडियो:   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
श्रेयस अय्यर ने इन 6 खिलाड़ियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, चौथा टी20 बुरी तरह हारे
श्रेयस अय्यर ने इन 6 खिलाड़ियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, चौथा टी20 बुरी तरह हारे
IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget