एक्सप्लोरर

Hockey World Cup 2018: बेल्जियम की विजयी शुरुआत, कनाडा को 2-1 से हराया

बेल्जियम ने ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप की शानदार शुरुआत करते हुए कलिंगा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-सी के अपने पहले मैच में कनाडा को 2-1 से हरा दिया. इस मैच में बेल्जियम के लिए फेलिक्स डेनायर और कप्तान थॉमस ब्रिल्स ने गोल किया.

भुवनेश्वर: बेल्जियम ने ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप की शानदार शुरुआत करते हुए कलिंगा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-सी के अपने पहले मैच में कनाडा को 2-1 से हरा दिया. इस मैच में बेल्जियम के लिए फेलिक्स डेनायर और कप्तान थॉमस ब्रिल्स ने गोल किया. वहीं कनाडा के लिए मार्क पियर्सन ने एकमात्र गोल किया. इस मैच में बेल्जियम की टीम को छह पेनाल्टी कॉर्नर हासिल हुए लेकिन वह एक में भी असफल नहीं रही। उसके दो गोल फील्ड गोल थे.

वर्ल्ड नम्बर-3 बेल्जियम ने तीसरे ही मिनट में फेलिक्स डेनायर ने गोल स्कोर करते हुए बेल्जियम का खाता खोला. इसके बाद काफी समय तक वर्ल्ड नम्बर-11 कनाडा ने बेल्जियम को रोकने की कोशिश की। 12वें मिनट में थॉमस ब्रिल्स ने गोल किया लेकिन वीडियो रेफरल के बाद इस गोल को रद्द कर दिया गया. दूसरे क्वार्टर की शुरुआत के बाद 20वें मिनट में बेल्जियम को पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल का मौका मिला था लेकिन वह इसे भुना नहीं पाई. इसके बाद, पहले क्वार्टर में गोल के अवसर को भुना पाने में असफल रहे कप्तान ब्रिल्स ने 22वें मिनट में ऑर्थर वेन की ओर से मिले पास को सीधे कनाडा के गोल पोस्ट पर पहुंचाकर बेल्जियम का स्कोर 2-0 कर दिया.

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें संघर्ष करती रहीं, लेकिन दोनों को ही असफलता हाथ लगी. इसके बाद, चौथे क्वार्टर कनाडा को 47वें मिनट में इस मैच का पहला पीसी हासिल हुआ लेकिन वह इसे भुनाते हुए गोल कर अपना खाता खोलने में असफल रही. इसके अगले ही मिनट में टीम को एक और पीसी मिला, जिसमें मार्क पियर्सन ने गोल स्कोर करते हुए कनाडा का स्कोर 1-2 कर दिया.

कनाडा की टीम हालांकि, और गोल नहीं कर पाई और उसे बेल्जियम के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. कनाडा का अगला मुकाबला अब दो दिसम्बर को दक्षिण अफ्रीका से होगा, वहीं बेल्जियम की भिड़ंत भारत से होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IND vs WI 5th T20: 9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget