एक्सप्लोरर

टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की जरुरत, डे-नाइट टेस्ट मैच से आएगा चेंज- सौरव गांगुली

भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से पहला डे-नाइट टेस्ट मैच शुरु होने जा रहा है. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा.

नई दिल्ली: बीसीसीआई के नवनियुक्त अध्यक्ष और भारतीय टीम के सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है. गांगुली ने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की जरुरत है और डे-नाइट टेस्ट मैच ये बदलाव लाने में अहम साबित होगा. भारत में पहले डे-नाइट टेस्ट मैच का आयोजन करने वाले गांगुली ने कहा कि टेस्ट मैच के पारंपरिक प्रारूप में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की जरूरत है.

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेली थी जहां मैदान में दर्शकों की काफी कमी रही लेकिन शुक्रवार से शुरू होने वाले डे- नाइट टेस्ट के पहले तीन दिनों के टिकट बिक चुके हैं. पिछले महीने बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद भारत में पहले डे-नाइट टेस्ट मैच का बीड़ा उठाने वाले गांगुली ने कहा, आगे बढ़ने का यही तरीका है, टेस्ट क्रिकेट को कायाकल्प की जरूरत है.

IND Vs BAN: अश्विन ने रचा इतिहास, अनिल कुंबले का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

गांगुली ने ये भी कहा कि डे-नाइट मैच दुनिया भर में हो रहा है कहीं से इसे शुरू करना ही था. भारत क्रिकेट के मामले में सबसे बड़ा देश है. मुझे लगता है कि यह बदलाव जरूरी है.

बता दें कि बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष के रूप में गांगुली ने भारत-पाकिस्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के 2016 में धर्मशाला से स्थानांतरित होने के बाद कम समय में सफलतापूर्वक आयोजन किया था. हालांकि गांगुली का मानना है कि डे-नाइट टेस्ट का आयोजन ज्यादा चुनौतीपूर्ण है.

गांगुली का कहना है कि हमारे पास दर्शकों को मैदान में लाने की चुनौती है. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि भारत में होने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले तीन दिनों के करीब 65 हजार टिकट बिक चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget