एक्सप्लोरर

17 साल बाद भारत को मिली बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी, जानिए डिटेल

Badminton World Championships 2026: बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का 30वां संस्करण 2026 में होगा, जिसकी मेजबानी भारत को मिल गई है. आखिरी बार भारत में ये टूर्नामेंट 2009 में हुआ था.

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का मेजबान भारत होगा. 17 साल बाद ये टूर्नामेंट भारत में आयोजित होने जा रहा है. इससे पहले 2009 में ये टूर्नामेंट हैदराबाद में हुआ था, अब इतिहास में दूसरी बार है जब भारत इसकी मेजबानी कर रहा है. सोमवार को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने मेजबान शहर के रूप में नई दिल्ली के नाम का एलान किया.

यह घोषणा फ्रांस देश के पेरिस शहर में हुए 29वें संस्करण के समापन समारोह में हुई. इस मौके पर बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के अध्यक्ष Khunying Patama Leeswadtrakul, और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी संजय मिश्रा मौजूद थे. मिश्रा ने वादा किया कि भारत पेरिस में प्रदर्शित भव्यता को बरक़रार रखेगा.

BAI की विज्ञप्ति में मिश्रा ने कहा, "हम आश्वासन देते हैं कि भारत पेरिस द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्टता और भव्यता के उन्हीं मानकों को बनाए रखने और आगे बढ़ाने के लिए अपना शत-प्रतिशत प्रयास करेगा. हम बैडमिंटन परिवार का दिल्ली में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं."

पेरिस में भारत ने जीता सिर्फ एक मेडल

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 31 अगस्त को समाप्त हुआ, इसमें भारत ने सिर्फ एक मेडल जीता. टॉप देश चीन रहा, जिसने 2 गोल्ड समेत कुल 6 पदक जीते. जापान ने 1 गोल्ड समेत कुल 3 मेडल जीते. मलेशिया, साउथ कोरिया और डेनमार्क ने 2-2 मेडल जीते. थाईलैंड, कनाडा, फ्रांस, भारत और इंडोनेशिया ने 1-1 पदक जीता.

भारत के लिए पुरुष डबल में सात्विक राज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने ब्रोंज मेडल जीता, जो टूर्नामेंट में भारत का एकमात्र पदक है. इस जोड़ी ने राउंड-16 में चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग को (21-19, 21-15, 21-17) हराया. क्वार्टर फ़ाइनल में सात्विक और शेट्टी ने ओलंपिक पदक विजेता मलेशिया के आरोन चिया/सोह वूई यिक को 21-12, 21-19 से हराया.

2009 में आखिरी बार भारत ने की थी मेजबानी

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी भारत ने पहली और आखिरी बार 2009 में की थी. उस संस्करण में भी चीन टॉप पर रहा था, चीन ने 4 गोल्ड समेत कुल 10 मेडल जीते थे. भारत तब एक भी पदक नहीं जीत पाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
ICC की सालाना मीटिंग से आए 4 बड़े अपडेट, क्या वनडे मैच अब होंगे 40 ओवर के? क्या-क्या फैसले लिए गए
ICC की सालाना मीटिंग से आए 4 बड़े अपडेट, क्या वनडे मैच अब होंगे 40 ओवर के?
भारत से टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम पर गिरी गाज, बाहर का दिखाया गया रास्ता
भारत से टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम पर गिरी गाज, बाहर का दिखाया गया रास्ता

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget