एक्सप्लोरर

अपने बर्थडे के 3 दिन बाद इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया संन्यास, बताई ये वजह

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. 18 अगस्त को 3 दिन पहले व्हाइट 37 साल के हुए हैं.

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर कैमरून व्हाइट (Cameron White) ने शुक्रवार को पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की. इस तरह से उनके लगभग दो दशक तक चले करियर का अंत हो गया. ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से चार टेस्ट, 91 वनडे ओर 47 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 37 वर्षीय व्हाइट ने सीमित ओवरों के सात मैचों में अपनी टीम की कप्तानी भी की. उन्होंने कहा कि वह अब कोचिंग पर ध्यान देंगे. कैमरन व्हाइट के अचानक संन्यास लेने की खबर से फैन्स को झटका लगा है.

व्हाइट ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा, ''मैंने निश्चित तौर पर खेलना बंद कर दिया है. यह पक्का है.'' उन्होंने कहा, ''मेरा स्ट्राइकर्स के साथ एक साल का अनुबंध था. मैं पिछले साल उनके लिये कुछ मैचों में ही खेला और फिर से करार हासिल करने के लिये मुझे उन मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत थी.''

व्हाइट ने कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो मैं बहुत संतुष्ट हूं. मुझे लगता है कि खिलाड़ी के रूप में मेरा समय समाप्त हो चुका है और अब मैं कोचिंग पर ध्यान देने के लिये तैयार हूं.'' कैमरन व्हाइट अभी विक्टोरिया की अंडर-19 टीम को ऑनलाइन कोचिंग दे रहे हैं.

व्हाइट आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ साल 2018 में वनडे मैच खेले थे. कैमरून व्हाइट के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 4 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 29.20 की औसत से 146 रन बनाए. वहीं, 91 वनडे मैचों में उन्होंने 33.96 की औसत से 2072 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 11 अर्धशतक जड़े. 47 टी-20 में उन्होंने 984 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं. गेंदबाजी की बात की जाए तो उन्होंने टेस्ट मैचों में 5, वनडे में 12 और टी-20 में एक विकेट झटका.

ये भी पढ़ें:

IPL 2020: यूएई के रवाना हुई चेन्नई, बेंगलोर और मुंबई की टीमें, एयरपोर्ट पर PPE किट में ढके नजर आए रोहित शर्मा

IPL 2020: धोनी सहित CSK के अन्य खिलाड़ी चेन्नई हवाई अड्डे से UAE के लिए हुए रवाना, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget