एक्सप्लोरर

VIDEO: एशिया कप में अफगानिस्तान के 40 साल के मोहम्मद नबी का कमाल, एक ओवर में ठोके 32 रन, लगातार 5 छक्कों से रचा इतिहास

एशिया कप के श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान ग्रुप स्टेज मुकाबले में मोहम्मद नबी ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने एक ही ओवर में 5 छक्के जड़कर 32 रन ठोक दिए और इतिहास रच दिया.

VIDEO: एशिया कप 2025 के ग्रुप बी मुकाबले में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने बल्ले से तहलका मचा दिया. 40 वर्षीय नबी ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के ठोककर रिकॉर्ड बनाया. हालांकि उनके एक ओवर में 32 रन बटोरने के बावजूद अफगानिस्तान को जीत नहीं मिल सकी. श्रीलंका ने यह मैच 6 विकेट से जीता और सुपर फोर में अपनी जगह पक्की कर ली है.

नबी का तूफानी ओवर

अफगानिस्तान की पारी का 20वां ओवर श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेलालागे फेंक रहे थे. नबी ने ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार छक्के जड़ दिए. दबाव में आकर वेलालागे ने अगली गेंद नो बॉल डाली और उस पर भी नबी ने छक्का ठोक दिया. इसके बाद पांचवीं गेंद को भी उन्होंने स्टैंड्स में पहुंचा दिया. हालांकि छठी गेंद पर वह रन आउट हो गए. नबी ने इस ओवर से 32 रन बटोरे और अपनी पारी को यादगार बना दिया.

अफगानिस्तान की पारी

नबी की पारी के दम पर अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए. उन्होंने 22 गेंदों में 60 रन ठोके, जिसमें 6 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. उन्होंने 272 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और अफगानिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक (20 गेंद) की बराबरी कर ली है. इससे पहले अजमतुल्लाह उमरजई ने  हांगकांग के खिलाफ इसी टूर्नामेंट में 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था.

श्रीलंका की जीत

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने शानदार शुरुआत की. टॉप ऑर्डर ने रनगति बनाए रखी और बीच में विकेट गिरने के बावजूद टीम दबाव में नहीं आई. आखिरकार श्रीलंका ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया. उन्होंने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर सुपर फोर में जगह पक्की कर ली है.

वेलालागे का नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

वेलालागे  के लिए यह दिन बेहद खराब साबित हुआ. नबी की धुनाई के बाद दुनिथ वेलालागे टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले श्रीलंकाई गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उनसे पहले 2021 में अकिला धनंजय एक ओवर में 36 रन लुटा चुके हैं, जब वेस्टइंडीज के केरॉन पोलार्ड ने उनके खिलाफ 6 छक्के मारे थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget