एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025 Live Streaming: बदल गया एशिया कप के LIVE Streaming का पता, अब हॉटस्टार पर नहीं, यहां देख पाएंगे पूरा टूर्नामेंट

Asia Cup 2025 की Live Streaming इस बार हॉटस्टार पर नहीं होगी. फैंस को टूर्नामेंट देखने के लिए Sony LIV का सहारा लेना होगा. टीवी पर भी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स की जगह सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

Asia Cup 2025 Live Streaming: एशिया कप 2025 शुरू होने में कुछ ही घंटे बाकी हैं, लेकिन इस बार भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है. अब तक फैंस टूर्नामेंट को JIOHotstar पर देखते आए थे, लेकिन इस बार उन्हें वहां निराशा हाथ लगेगी. हॉटस्टार की जगह लाइव स्ट्रीमिंग का नया ठिकाना तय हो चुका है.

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

एशिया कप 2025 की डिजिटल स्ट्रीमिंग अब Sony LIV पर होगी. पिछले साल नवंबर में Sony ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) से लंबी अवधि के लिए टूर्नामेंट ब्रॉडकास्टिंग राइट्स खरीदे थे. इस करार के तहत 2024 से 2031 तक होने वाले सभी एशियन टूर्नामेंट्स के डिजिटल और टीवी ब्रॉडकास्टिंग अधिकार सोनी को मिल गए हैं. सोनी ये डील 170 मिलियन डॉलर में तय की थी.

इस डील में पुरुषों के अलावा महिलाओं का एशिया कप, अंडर-19 और इमर्जिंग टीम्स के मुकाबले भी शामिल हैं. यानी, आने वाले सात साल तक क्रिकेट फैंस को एशिया कप देखने के लिए Sony LIV ही डाउनलोड करना पड़ेगा.

टीवी पर कहां देख पाएंगे मैच?

फैंस को टीवी पर भी बदलाव का सामना करना पड़ेगा. अब तक एशिया कप का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होता था, लेकिन इस बार Sony Sports Network के चैनल्स मैच दिखाएंगे. यानी टीवी से लेकर मोबाइल तक, दर्शकों को नया नेटवर्क अपनाना पड़ेगा.

फैंस की परेशानी

इस बदलाव से दर्शक खुश नहीं दिख रहे. सोशल मीडिया पर कई लोग शिकायत कर रहे हैं कि उन्होंने पहले से ही हॉटस्टार का वार्षिक पैक लिया हुआ है और अब उन्हें Sony LIV का सब्सक्रिप्शन भी खरीदना पड़ेगा. कई फैंस का कहना है कि अचानक हुए इस बदलाव से उनका पैसा और समय दोनों खराब हुआ है.

भारत के मैच कब-कब?

टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर को अबुधाबी में अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच मुकाबले से होगी. वहीं, टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी. इसके बाद 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा. भारत का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला 19 सितंबर को ओमान से होगा.

फाइनल मैच 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा, जहां एशिया की दो सबसे दमदार टीमें आमने-सामने होंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा
ICC ने वेस्टइंडीज के लिए पास किया इतने करोड़ का लोन, WI क्रिकेट में सुधार के लिए जय शाह का मास्टरप्लान
ICC ने वेस्टइंडीज के लिए पास किया इतने करोड़ का लोन, सुधार के लिए जय शाह का मास्टरप्लान
मैच देखने आए एमएस धोनी ने कान में क्यों लगा रखा था खास डिवाइस? जवाब उड़ा देगा आपके होश
मैच देखने आए एमएस धोनी ने कान में क्यों लगा रखा था खास डिवाइस? जवाब उड़ा देगा आपके होश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
Embed widget