एक्सप्लोरर

एशियाई खेलों के लिये तैयार हैं भारतीय तीरंदाज, दीपिका कुमार ने दिलाया बेहतर प्रदर्शन का भरोसा

बुखार के चलते दीपिका को अभ्यास में भी परेशानी आई, लेकिन इस साल जून में सॉल्ट लेक सिटी में विश्व कप का स्वर्ण पदक जीतने के बाद वो आत्मविश्वास से भरी हैं.

18 अगस्त से इंडोनेशिया में एशियाई खेल शुरू हो चुके हैं, इन खेलों के लिए भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कमर कस ली है. भारत की स्टार रिकर्व तीरंदाज दीपिका कुमारी की एशियाई खेलों की तैयारियां बुखार से प्रभावित हुई, लेकिन अब दीपिका पिछले एशियाई खेलों की कड़वी यादें भुलाने के लिए तैयार हैं.

4 साल पहले कोरियाई शहर इंचियोन में हुए एशियाई खेलों से दीपिका को खाली हाथ लौटना पड़ा था. इस बार के एशियाई खेलों से पहले दीपिका बुखार से पीड़ित थी, जिससे उनके जकार्ता पहुंचने में देरी हुई थी. राष्ट्रमंडल खेलों की दो स्वर्ण पदक जीतने वाली तीरंदाज ने कहा, "मुझे अब भी कमजोरी है और मैं मल्टीविटामिन ले रही हूं. लेकिन मुझे अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है."

बुखार के चलते दीपिका को अभ्यास में भी परेशानी आई, लेकिन इस साल जून में सॉल्ट लेक सिटी में विश्व कप का स्वर्ण पदक जीतने के बाद वो आत्मविश्वास से भरी हैं.

एशियाई खेलों के लिये तैयार हैं भारतीय तीरंदाज, दीपिका कुमार ने दिलाया बेहतर प्रदर्शन का भरोसा

दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज ने कहा, "मैं लय में आ रही हूं और एशियाई खेलों के लिए इससे निश्चित रूप से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है." आगे दीपिका कहती हैं, "पदकों की भविष्यवाणी करना मुश्किल है लेकिन मैं कह सकती हूं कि हम इंचियोन से बेहतर करेंगे और इस बार पदकों के साथ लौटेंगे."

भारत ने इंचियोन खेलों में एक स्वर्ण सहित चार पदक जीते थे और ये सभी कम्पाउंड वर्ग में आये थे. महिलाओं की टीम चीन से कांस्य पदक का मुकाबला हार गई थी.

दीपिका ने ग्वांग्झू 2010 एशियाई खेलों में टीम कांस्य जीता था। उन्होंने कहा, "बीते समय के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है. हमें अब बिना किसी तनाव के निशाना लगाना होगा. निश्चित रूप से थोड़ा दबाव होगा लेकिन आपको अच्छा प्रदर्शन करना होगा।"

बता दें इस बार भारतीय टीम से कंपाउंड इवेंट में खासी उम्मीदें हैं. इस बार भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम वर्ल्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर है जिसके चलते भारतीय टीम से उम्मीदें बेशक ज्यादा हैं. इसके साथ ही दीपिका कुमारी ने भी सॉल्ट लेक में अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए भारतीयों को पदक के लिए आश्वस्त कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
Watch: PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget