एक्सप्लोरर

धोनी की तरह बनना चाहते हैं संजू सैमसन, कहा- गिलक्रिस्ट और माही ने विकेटकीपर की परिभाषा बदली

संजू सैमसन ने कहा कि वह धोनी की तरह बल्लेबाज़ी करना चाहते हैं. सैमसन का मानना है कि एडम गिलक्रिस्ट और एमएस धोनी ने क्रिकेट में विकेटकीपर की परिभाषा को बदला है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी व स्टार आईपीएल बल्लेबाज़ संजू सैमसन पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से काफी प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि वह प्रेशर कंडीशंस में शांत रहने और अपने खेल पर फोकस करने के धोनी के गुण को अपनाना चाहते हैं. धोनी की इस खासियत को अपनाना चाहते हैं सैमसन  सैमसन ने अंग्रेज़ी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'एमएस धोनी का शांत रहना और प्रेशर कंडीशंस में फोकस रहना, यह एक ऐसी चीज़ है जिसे मैं अपने खेल में शामिल करना चाहता हूं.' गिलक्रिस्ट और धोनी ने विकेटकीपर की परिभाषा को बदल दिया- सैमसन  सैमसन ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट और धोनी ने क्रिकेट में विकेटकीपर की परिभाषा को बदल दिया है. 25 वर्षीय इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने आगे कहा कि मौजूदा समय में सभी विकेटकीपर खिलाड़ी शीर्ष के बल्लेबाज़ भी हैं. गिलक्रिस्ट ने टॉप ऑर्डर में और धोनी ने मिडिल ऑर्डर में विकेटकीपर के रूप में खेल को बदल दिया है. सैमसन ने आगे कहा कि अब विकेटकीपर का एक अच्छा बल्लेबाज़ होना भी महत्वपूर्ण है. टीम में अब विकेटकीपर की भूमिका एक ऑलराउंडर वाली हो गई है. कई दिग्गजों ने की है सैमसन की वकालत  गौरतलब है कि सैमसन फिलहाल भारतीय टीम के स्थायी खिलाड़ी नहीं है. अपने करियर में वह कई बार टीम के अंदर बाहर रह चुके हैं. हालांकि, राहुल द्रविड़, हरभजन सिंह और गौतम गंभीर समेत कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि लिमिटेड ओवर में सैमसन को टीम में जगह मिलनी चाहिए. 2015 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरूआत करने वाले सैमसन ने अब तक सिर्फ चार इंटरनेशनल मैच ही खेले हैं. हालांकि, अभी तक वह भारत के लिए अपनी प्रतिभा के अनुकूल बल्लेबाज़ी करने में फेल रहे हैं. गांगुली की कप्तानी में खेल चुके इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा- रोहित शर्मा टी20 में भी जड़ सकते हैं दोहरा शतक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget