एक्सप्लोरर

Watch: सुपरस्टार अजित कुमार की कार के उड़े परखच्चे, रेसिंग ट्रैक पर एक्सीडेंट; देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

Ajith Kumar: मंगलवार का दिन अजीत कुमार और उनके फैंस के लिए काफी बुरा साबित हुआ, जब अजीत रेसिंग ट्रैक पर दुर्घटना का शिकार हो गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Actor Ajith Kumar Crashes Race Car: साउथ इंडियन फिल्म एक्टर अजित कुमार इन दिनों चर्चा में हैं. इस बार चर्चा उनकी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि उनकी रेसिंग कार के एक्सीडेंट को लेकर है. रेसिंग के लिए अजित कुमार का जुनून कोई नई बात नहीं है. उन्हें टीनएज से ही मोटर स्पोर्ट्स में दिलचस्पी थी और 2000 के दशक में उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर रेसिंग पर भी ध्यान केंद्रित किया था. लेकिन हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उनकी कार के परखच्चे उड़ गए हैं.

कैसे हुआ एक्सीडेंट?
दुबई 24 ऑवर रेस की तैयारी कर रहे अजित कुमार मंगलवार को रेसिंग ट्रैक पर हुए हादसे के बाद सुर्खियों में आ गए. वीडियो में अजित की तेज रफ्तार कार ट्रैक की सेफ्टी फेंस से टकराती है और घूमकर रुक जाती है. दुर्घटना के बाद अजित को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस में हड़कंप मच गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि अजित कुमार इस हादसे में बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई.

आपको बता दें कि अब एक दशक के बाद वह अपनी टीम 'अजित कुमार रेसिंग' के साथ ट्रैक पर लौटे हैं. इस रेस में उनका मुकाबला अपने टीम साथी मैथ्यू डेट्री, फैबियन डुफिक्स और कैमरन मैकलियोड से होने वाला था.

मैनेजर ने बताया इंजरी अपडेट
उनके मैनेजर सुरेश चंद्रा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया, "अजित ठीक हैं और स्वस्थ हैं. हादसे के समय वह 180 किमी की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे." हालांकि रेसिंग में इस प्रकार की घटनाएं सामान्य हैं, फिर भी इस वीडियो ने फैंस को चिंतित कर दिया. वे एक्टर की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे थे.

कौन हैं अजित कुमार
अजित कुमार तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं जिन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. इसके साथ ही रेसिंग के प्रति उनका जुनून भी तारीफ का विषय रहा है. फिलहाल वे अपनी आने वाली फिल्मों में बिजी हैं, जिनमें "विदमुइरची" और "गुड बैड अग्ली" शामिल हैं. "गुड बैड अग्ली", जिसमें त्रिशा भी मुख्य भूमिका में हैं, या फिल्म  आने वाले पोंगल त्यौहार पर रिलीज़ हो सकती है.

यह भी पढ़ें:
BGT 2024-25 Audience Attendance: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बना बड़ा रिकॉर्ड, भूटान की आबादी से ज्यादा दर्शक रहे स्टेडियम में मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget