News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

लंबे साथ के बाद रियल मेड्रिड से अलग होना चाहते हैं रोनाल्डो

समाचार एजेंसी स्पुतनिक की रिपोर्ट से पता चला है कि रोनाल्डो उनके क्लब द्वारा करार को आगे बढ़ाने के लिए मिले प्रस्ताव से नाराज हैं. ऐसे में वह इस कारण ही क्लब से बाहर निकल सकते हैं.

Share:

मेड्रिड: फीफा वर्ल्ड कप 2018 की शुरुआत होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं. अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे पुर्तगाल के स्टार प्लेयर किस्ट्रिनो रोनाल्डो पर सबकी नजरें हैं. लेकिन वर्ल्ड कप से अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक रोनाल्डो रियल मेड्रिड के साथ नौ साल बिताने के बाद किसी अन्य क्लब में जाने के बारे में विचार कर रहे हैं. स्पेनिश न्यूज पेपर 'मार्का' की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुर्तगाल की फुटबाल टीम के कप्तान अपने क्लब से नाराज हैं.

समाचार एजेंसी स्पुतनिक की रिपोर्ट से पता चला है कि रोनाल्डो उनके क्लब द्वारा करार को आगे बढ़ाने के लिए मिले प्रस्ताव से नाराज हैं. ऐसे में वह इस कारण ही क्लब से बाहर निकल सकते हैं.

रियल क्लब के प्रबंधन ने रोनाल्डो को एक साल के लिए 2.5 करोड़ यूरो (2.95 करोड़ डॉलर) का प्रस्ताव दिया है, वहीं रोनाल्डो ने तीन करोड़ यूरो (3.54 करोड़ डॉलर) की मांग की है. मार्का की रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो को लगता है कि उनकी अहमियत नेमार और लियोनेल मेसी से अधिक है और ऐसे में क्लब को उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए.

रोनाल्डो 2009 के बाद से ही मेड्रिड क्लब में शामिल हैं. 2018 साल के लिए उनका वेतन 2.1 करोड़ यूरो (2.47 करोड़ डॉलर) था, लेकिन पेरिस सेंट जर्मेन उन्हें 4.5 करोड़ यूरो (5.3 करोड़ डॉलर) देने के लिए तैयार है.

वर्ल्ड कप में पुर्तगाल की टीम स्पेन के खिलाफ होने वाले मुकाबले से अपने सफर की शुरुआत करेगी. इसके बाद पहले राउंड में उसकी भिड़ंत मोरक्को और ईरान से होगी.

Published at : 12 Jun 2018 09:36 PM (IST) Tags: Cristiano Ronaldo
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Sports News in Hindi

यह भी पढ़ें

Asian Games 2026 Day 11 Live: भारत को 46वां मेडल, शूटिंग में बेटियों ने जीता सिल्वर

Asian Games 2026 Day 11 Live: भारत को 46वां मेडल, शूटिंग में बेटियों ने जीता सिल्वर

बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट

बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट

भारत के खाते में 4 गोल्ड सहित 45 मेडल, 10 दिन बाद पाकिस्तान का क्या है हाल?

भारत के खाते में 4 गोल्ड सहित 45 मेडल, 10 दिन बाद पाकिस्तान का क्या है हाल?

2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख

2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में बरसे मेडल, खुशी से झूमे पीएम मोदी

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में बरसे मेडल, खुशी से झूमे पीएम मोदी

टॉप स्टोरीज

राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल

राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल

बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज

बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज

BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी

BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी

CJP के आशुतोष रांका CEC ज्ञानेश कुमार पर फायर, बोले- 'पूरे देश को...'

CJP के आशुतोष रांका CEC ज्ञानेश कुमार पर फायर, बोले- 'पूरे देश को...'