News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

Fifa World Cup 2018: ईरान को लगा बड़ा झटका, नाईकी ने तोड़ा करार

नाईकी ने कहा, ''अमेरिकी प्रतिबंधों का मतबल है कि अमेरिका की कंपनी नाईकी ईरान की राष्ट्रीय टीम को जूते की आपूर्ति नहीं कर सकेगी.'' कंपनी ने हालांकि माना कि यह प्रतिबंध पहले से लगा है.

Share:

मास्को: स्पोर्ट्स प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी नाईकी ने अमेरिकी प्रतिबंध के कारण फीफा वर्ल्ड कप के ठीक पहले ईरान की फुटबाल टीम से करार तोड़ दिया है. करार टूटने की वजह से खिलाड़ियों को नए जूतों के साथ मैदान में उतरना होगा.

ईरान के खिलाड़ी नाईकी के जूते का इस्तेमाल करते हैं, पर अब जूता सप्लाई नहीं होने की वजह से खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में नए जूतों का इस्तेमाल करना होगा. ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक नाईकी ने कहा कि वह इस एशियाई देश पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों के कारण इस टूर्नामेंट के लिए जूते मुहैया नहीं करा पाएंगे.

नाईकी ने कहा, ''अमेरिकी प्रतिबंधों का मतबल है कि अमेरिका की कंपनी नाईकी ईरान की राष्ट्रीय टीम को जूते की आपूर्ति नहीं कर सकेगी.'' कंपनी ने हालांकि माना कि यह प्रतिबंध पहले से लगा है.

ईरान के फुटबाल महासंघ ने 2014 वर्ल्ड कप के दौरान प्रतिबंधों के बावजूद टीम को जूता सप्लाई करने वाली कंपनी के विश्व कप से ठीक पहले लिए गये इस फैसले पर फीफा से सफाई की मांग की है.

कंपनी के इस फैसले से गुस्साये ईरान के कोच कार्लोस क्विरोज ने कहा, ''खिलाड़ी अपनी स्पोर्ट्स प्रोडक्ट को लेकर ही प्रैक्टिस करते हैं और इतने बड़े टूर्नामेंट से एक सप्ताह पहले उसे बदलना सही नहीं है.'' ईरान ग्रुप बी में है जहां शुक्रवार को उसे मोरक्को के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना है. इस ग्रुप में स्पेन और पुर्तगाल जैसी विश्व कप की दावेदार टीमें भी हैं.

Published at : 12 Jun 2018 05:10 PM (IST) Tags: FIFA WORLD CUP 2018
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Sports News in Hindi

यह भी पढ़ें

एशियन गेम्स में कैसे हो सकता है भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच? जानें पूरा समीकरण

एशियन गेम्स में कैसे हो सकता है भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच? जानें पूरा समीकरण

दूसरे वनडे से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, 'शतकवीर' बल्लेबाज हुआ बाहर

दूसरे वनडे से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, 'शतकवीर' बल्लेबाज हुआ बाहर

Asian Games 2026: 11वें दिन भारत के खाते में 2 गोल्ड, 50 के पार पहुंची पदकों की संख्या

Asian Games 2026: 11वें दिन भारत के खाते में 2 गोल्ड, 50 के पार पहुंची पदकों की संख्या

नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास

नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास

रेप के आरोपी भारतीय क्रिकेटर की टीम में वापसी, कुछ दिन पहले ही मिली जमानत

रेप के आरोपी भारतीय क्रिकेटर की टीम में वापसी, कुछ दिन पहले ही मिली जमानत

टॉप स्टोरीज

UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'

UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'

'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी

'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी

एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ

एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ

TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा

TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा