News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

फीफा वर्ल्ड कप 2018: अर्जेटीना की टीम में चोटिल मिडफील्डर लानजिनी की जगह लेंगे एंजो पेरेज

लानजिनी शनिवार को टीम के प्रैक्टिस में शामिल नहीं हुए थे. दो बार की चैंपियन अर्जेटीना को विश्व कप में ग्रुप डी में रखा गया है और टीम 16 जून को आइसलैंड के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

Share:

बार्सिलोना: अर्जेटीना ने चोटिल मिडफील्डर मैनुएल लानजिनी की जगह एंजो पेरेज को फीफा वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम में शामिल किया है. लानजिनी शुक्रवार को अभ्यास के दौरान दायां घुटना चोटिल करा बैठे थे और अब वह अगले सप्ताह से रूस में शुरू होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. लानजिनी की जगह टीम में शामिल किए गए 32 साल के पेरेज अर्जेटीना के लिए अब तक 21 मैच खेल चुके हैं.

लानजिनी शनिवार को टीम के प्रैक्टिस में शामिल नहीं हुए थे. दो बार की चैंपियन अर्जेटीना को विश्व कप में ग्रुप डी में रखा गया है और टीम 16 जून को आइसलैंड के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

वही बात वेस्ट हैम युनाइटेड के खिलाड़ी की करें तो वह अब करीब छह महीने तक मैदान से दूर रहेंगे. लानजिन के चोटिल होने से कोच जॉर्ज साम्पाओली को अब अपनी रणनीतियों पर फिर से सोच-विचार करना होगा.

बता दें कि पिछली बार अर्जेटीना को फाइनल मुकाबले में जर्मनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस बार टीम को स्टार खिलाड़ी लियोन मेसी से काफी उम्मीदें हैं.

Published at : 10 Jun 2018 08:12 AM (IST) Tags: FIFA WORLD CUP 2018
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Sports News in Hindi

यह भी पढ़ें

जैवलिन में यशवीर और रोहित के मेडल पर नीरज चोपड़ा गदगद, 'मैं हमेशा से ही...'

जैवलिन में यशवीर और रोहित के मेडल पर नीरज चोपड़ा गदगद, 'मैं हमेशा से ही...'

GOOSEBUMPS मोमेंट! जापान में भारत की बेटियों का सम्मान, गोल्ड जीतने पर बजा राष्ट्रगान

GOOSEBUMPS मोमेंट! जापान में भारत की बेटियों का सम्मान, गोल्ड जीतने पर बजा राष्ट्रगान

11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'

11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'

एशियन गेम्स में कैसे हो सकता है भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच? जानें पूरा समीकरण

एशियन गेम्स में कैसे हो सकता है भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच? जानें पूरा समीकरण

दूसरे वनडे से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, 'शतकवीर' बल्लेबाज हुआ बाहर

दूसरे वनडे से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, 'शतकवीर' बल्लेबाज हुआ बाहर

टॉप स्टोरीज

UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'

UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'

'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी

'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी

CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’

CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’

UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब

UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब