News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

पीएम मोदी से जांच की अपील करेंगे नरसिंह यादव

Share:

रियो डि जिनेरियो: चार साल के प्रतिबंध और ओलंपिक खेल गांव से बाहर किए जाने से शर्मसार हुए पहलवान नरसिंह यादव अब डोप विवाद की लड़ाई को पीएमओ तक ले जाएगें. पहलवान नरसिंह ने कहा कि उनका नाम तो बदनाम हुआ ही  इससे पूरे देश पर भी काला धब्बा लग गया और वे इसकी जांच करवाएगें चाहे इसके लिए जान ही क्यों ना देनी पड़े.

नरसिंह यादव के मुताबिक वे प्रधानमंत्री से अपील करेगें कि इसकी विस्तृत जांच कराई जाए और सच सामने आना चाहिए चाहे इसके लिए सीबीआई का सामना ही करना पड़े. नरसिंह ने कहा कि अगर वे दोषी पाया जाते हैं तो उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया जाय, जांच एजेंसी उनका नार्को टेस्ट कराए और इससे विवाद से जुड़े लोगों का भी. नरसिंह ने दावा किया था कि सोनीपत में खेलों से पूर्व ट्रेनिंग के दौरान अज्ञात लोगों ने उनके पेय पदार्थ या भोजन में प्रतिबंधित पदार्थ मिलाए थे. राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने इस दावे को स्वीकार किया था और उन्हें डोपिंग के आरोपों से मुक्त करते हुए खेलों में हिस्सा लेने की इजाजत दी थी.

रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का नरसिंह का सपना उस समय टूट गया जब डोप टेस्ट में विफल होने के बाद उन्हें मिली नाडा की क्लीनचिट को वाडा ने खेल पंचाट में चुनौती दी और खेल पंचाट ने सुनवाई के बाद उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया.

नरसिंह को ओलंपिक खेल गांव से बाहर कर दिया गया क्योंकि प्रतिबंध का मतलब है कि उनका मान्यता कार्ड और प्रवेश रद्द कर दिया गया है। उन्हें एक होटल में रखा गया है जहां से वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

पहलवान नरसिंह यादव ने इसे खेल में देश के भविष्य का सवाल बताया. 74 किग्रा वर्ग फ्री स्टाइल के इस पहलवान ने कहा कि वो साजिश का शिकार बने हैं, ओलंपिक पदक जीतने के लिए उनकी चार साल की मेहनत बेकार गई. नरसिंह के मुताबिक  इस तरह की राजनीति ओलंपिक में देश की पदक की संभावनाओं पर बुरा असर डालती है. बिना किसी का नाम लिए नरसिंह ने कहा कि जो कुछ भी हुआ उससे साफ है कि इससे कौन लोग जुड़े थे.

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि कल शाम चार साल के प्रतिबंध के बारे में सुनने के बाद नरसिंह बेहोश हो गए थे. उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा.

Published at : 20 Aug 2016 03:41 AM (IST) Tags: narsingh yadav WADA Rio Olympics 2016 Rio Olyampic 2016 Narendra Modi
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

Ranji Trophy Final: रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच जारी, कौन जीतेगा खिताब, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

Ranji Trophy Final: रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच जारी, कौन जीतेगा खिताब, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

शोक में डूबा क्रिकेट जगत, रिंकू सिंह के पिता के निधन पर हरभजन सिंह और BCCI ने व्यक्त की संवेदनाएं

शोक में डूबा क्रिकेट जगत, रिंकू सिंह के पिता के निधन पर हरभजन सिंह और BCCI ने व्यक्त की संवेदनाएं

जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल

जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल

T20 World Cup 2026 IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता तभी मिलेगी सेमीफाइनल की टिकट, अगर रद्द हुआ मैच तो किसे होगा फायदा

T20 World Cup 2026 IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता तभी मिलेगी सेमीफाइनल की टिकट, अगर रद्द हुआ मैच तो किसे होगा फायदा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में ये 2 टीमें तय, जानिए भारत को कैसे मिलेगा अंतिम चार का टिकट?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में ये 2 टीमें तय, जानिए भारत को कैसे मिलेगा अंतिम चार का टिकट?

टॉप स्टोरीज

दिल्ली आबकारी केस: नई शराब नीति लागू करने से लेकर बरी होने तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

दिल्ली आबकारी केस: नई शराब नीति लागू करने से लेकर बरी होने तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

दिल्ली आबकारी नीति के मामले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेगी CBI

दिल्ली आबकारी नीति के मामले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेगी CBI

Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा में

Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा में

अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल

अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल