एक्सप्लोरर
UP News: वाराणसी में निभाई गई सैकड़ों साल पुरानी सिंदूर खेला की परंपरा, पति की लंबी उम्र के लिए रस्म
Varanasi News: वाराणसी में सिंदूर खेला रस्म में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आई . इस मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को भी सिंदूर लगाया और माता रानी से परिवार के मंगलकामना की प्रार्थना की.
(वाराणसी में विजयादशमी के मौके पर सिन्दूर खेला की रस्म)
1/9

शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि के बाद देशभर में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर शुरू हो गया है.
2/9

विजयादशमी के पावन पर्व पर देशभर में विभिन्न जगह से दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन की जा रही हैं.
3/9

शारदीय नवरात्र में पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने का प्रचलन सबसे पहले बंगाल से शुरू हुआ था. वहीं विजयदशमी को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होता है.
4/9

इस दौरान 400 वर्ष से भी अधिक समय से चली आ रही इस परंपरा के अनुसार महिलाओं द्वारा सिंदूर खेला का रस्म निभाया जाता है.
5/9

मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन से पूर्व महिलाएं प्रतिमा को सिंदूर अर्पित करती हैं और चढ़ाए गए उस सिंदूर को एक दूसरे को भी लगाती हैं.
6/9

मान्यता है कि इससे उन्हें अखंड सौभाग्यवती और पति के लंबी उम्र होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
7/9

इसी कड़ी में वाराणसी के सोनारपुर स्थित पूजा पंडालो में सिंदूर खेला की परंपरा निभाई गई.
8/9

इस दौरान वाराणसी में बंगाल की परंपरा के अनुसार सिंदूर खेला रस्म में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आई.
9/9

इस मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को भी सिंदूर लगाया और माता रानी से परिवार के मंगलकामना की प्रार्थना की.
Published at : 24 Oct 2023 11:10 PM (IST)
और देखें























