एक्सप्लोरर
Rajasthan: खराब सड़क के लिए डिप्टी सीएम ने पिछली कांग्रेस सरकार को घेरा, कहा- 'जांच के बाद दोषियों को...'
Diya Kumari Jodhpur Visit: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दावा किया कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने पर विकास कार्य तेजी से होंगे. जिस तरह से केंद्र सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है.
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी
1/9

राजस्थान सरकार में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी एक दिन के दौरे पर जोधपुर पहुंचीं. एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी जोधपुर एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुंची, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की. डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सख्त आदेश दिये हैं, जिस पर लगातार कार्रवाई की जा रही है.
2/9

पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि पेपर लीक मामले में एसआईटी गठित की जा चुकी है. हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के राजस्थान आगमन पर दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर आए थे, उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति भी मौजूद थे.
Published at : 27 Jan 2024 09:39 PM (IST)
और देखें




























