एक्सप्लोरर
Rajasthan Heatwave: राजस्थान में सितम ढा रही गर्मी, 50 डिग्री तक पहुंचा तापमान
Rajasthan Weather: राजस्थान में बढ़ते तापमान का कहर जारी है. यहां फलोदी में बीते 24 घंटे के अंदर तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया.जबकि बारमेड़ में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
राजस्थान के फलौदी में तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया है. भीषण गर्मी से दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है.
1/7

बढ़ते तामपान के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है. सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आम लोगों से अहतियात बरतने की अपील की है. (फाइल फोटो)
2/7

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक राजस्थान में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. आईएमडी के मुताबिक शनिवार को जैसलमेर में 48 डिग्री, बीकानेर में 47.2 डिग्री, चुरु में 47, जोधपुर में 46.9 डिग्री, गंगानगर में 46.5 डिग्री, कोटा में 46.3 डिग्री और जयपुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (फाइल फोटो)
Published at : 26 May 2024 07:16 PM (IST)
और देखें


























