एक्सप्लोरर
In Pics: अगर इस गर्मी आप भी बना रहे हिमाचल जाने का प्लान, तो इन छिपे हुए खूबसूरत डेस्टिनेशन को जरूर करें एक्सप्लोर
Himachal: हिमाचल के सोलन जिले में स्थित कसौली काफी फेमस हिल स्टेशन है. यहां का सबसे खास आकर्षण यहां का मंकी पॉइंट है, जो हॉर्स चेस्टनट और हिमालयी ओक के जंगलों से घिरा हुआ है.
हिमाचल प्रदेश बेस्ट टूरिस्ट प्लेस.
1/6

बरोग - हिमाचल का ये हिल स्टेशन भी चंडीगढ़ के पास के ऑफबीट हिल स्टेशनों में से एक है. यहां कई होटल और रिसॉर्ट हैं जहां आप फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हो. बता दें कि चंडीगढ़ से बरोग की दूरी 2 घंटे हैं, तो जबकि दिल्ली से आपको यहां पहुंचने में 6 घंटे लगेंगे.
2/6

पराशर झील – ये हिमाचल की खूबसूरत झीलों में से एक है. इसके पास एक सुंदर मंदिर है जो ऋषि पाराशर को समर्पित है. इस मंदिर का निर्माण हिमाचली डिजाइन में किया गया है. जो देखने में बहुत ही सुंदर है.
3/6

बरोट- ये भी मंडी में घूमने के लिए बेस्ट प्लेस है. ये गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. यहां पर आप उहल नदी, नारगु वन्यजीव अभयारण्य, बरोट मंदिर, चुहार घाटी, शानन हाइडल प्रोजेक्ट जैसी जगहों पर जा सकते हैं.
4/6

कसौली- हिमाचल के सोलन जिले में स्थित कसौली काफी फेमस हिल स्टेशन है. यहां का सबसे खास आकर्षण यहां का मंकी पॉइंट है, जो हॉर्स चेस्टनट और हिमालयी ओक के जंगलों से घिरा हुआ है. ये जगह बच्चों के घूमने के लिए बेस्ट है. आप यहां चंडीगढ़ से 2 घंटे और दिल्ली से 6 घंटे का सफर करके पहुंच सकते हैं.
5/6

परवाणू - यहां पर आपको भरपूर एडवेंचर मिलेगा. इसके साथ ही आप यहां पर टिम्बर ट्रेल और केबल कार की सवारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं. बता दें कि दिल्ली से परवाणू पहुंचने के लिए आपको 6 घंटे का सफर तय करना पड़ेंगा.
6/6

रेणूका झील- क्या आप जानते हैं कि सिरमौर जिले में स्थित रेणुका झील हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी झील है? रेणुका झील हिमाचल के छिपे रहस्यों में से एक है, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं. ये पूरा क्षेत्र प्रकृति और मानव निर्मित चीज़ों का एक सुंदर मिश्रण है. हिंदू धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, यह भगवान विष्णु के छठे अवतार ऋषि परशुराम का जन्मस्थान भी है.
Published at : 15 Apr 2023 12:47 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
बॉलीवुड
क्रिकेट
























