एक्सप्लोरर
'ये सरकार ज्यादा दिन...', सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर पीएम मोदी का निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाहन में जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने भाजपा के लिए वोट मांगे और कांग्रेस की राज्य सरकार पर भी निशाना साधा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाहन में शिमला संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए जनसभा की.यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय बोली में अपने संबोधन की शुरुआत की. प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश उनका दूसरा घर है. यहां की जनता ने उसे वक्त मोदी का साथ दिया, जब उन्हें कोई नहीं जानता था.
1/7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी तरह ही अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई भी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर बताते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हिमाचल बीजेपी के प्रभारी रहते हुए कभी इतनी बड़ी रैली नहीं करवा सके. यह इलाके के इतिहास की सबसे बड़ी रैली है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने इलाके की जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रणाम कहने का भी काम दिया और मंदिर जाकर माथा टेक आशीर्वाद मांगने के लिए भी कहा.
2/7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह तीसरी बार अपने लिए समर्थन मांगने के लिए आए हैं. उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश कश्यप को डाला गया वोट सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा.
Published at : 24 May 2024 03:43 PM (IST)
और देखें

प्रेम कुमारJournalist
Opinion



























