एक्सप्लोरर
यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में दुनियाभर में प्रदर्शन, लोगों ने पुतिन की हिटलर से की तुलना, देखें PICS
यूक्रेन-रूस युद्ध
1/10

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पुतिन के विरोध की आवाजें दुनिया भर में फैलती जा ही हैं. अमेरिका, जर्मनी, तुर्की समेत अन्य देशों में लोग विरोध जता रहे हैं तो साथ ही पुतिन को उन्हीं के देश के लोगों का विरोध भी झेलना पड़ रहा है. रूस के सैकड़ों लोग भी सड़कों पर उतर कर विरोध जता रहे हैं. लोगों में पुतिन के खिलाफ गुस्सा दिख रहा है साथ ही उनकी तुलना हिटलर से की जा रही है. आइये देखते हैं पुतिन और रूस के विरोध की कुछ खास तस्वीरें.
2/10

जर्मनी में हजारों की संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर पुतिन की तुलना हिटलर से की और नारे लगाते हुए इस युद्ध को रोकने की अपील की. यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में बर्लिन में लगभग एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया. पुलिस ने बताया कि मध्य बर्लिन में ब्रैंडनबर्ग गेट के आसपास भारी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं और उन्हें अतिरिक्त जगह मुहैया कराई जा रही है. कुछ लोगों ने इस दौरान "यूक्रेन छोड़ो", "पुतिन जाओ-इलाज कराओ और यूक्रेन और दुनिया को शांत रहने दो" लिखी हुई तख्तियां प्रदर्शित कीं.
Published at : 01 Mar 2022 09:52 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट
विश्व
























