एक्सप्लोरर

Chandu Champion Trailer: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का दमदार ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति से भरपूर होगी फिल्म

Chandu Champion Trailer: साजिद नाडियावाला के प्रोडक्शन और कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन का ट्रेलर रिलीज किया गया. कार्तिक आर्यन की फिल्मों में एक और सुपरहिट जल्द शामिल होगी.

Chandu Champion Trailer Release: काफी समय से कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन के चर्चे सुनने को मिल रहे थे. अब फाइनली इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये पूरी फिल्म देशभक्ति से भरपूर होने वाली है. ऊपर से कार्तिक आर्यन का शानदार अभिनय आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देगा.

फिल्म का ट्रेलर देखकर लगता है कि कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में एक और फिल्म का नाम जुड़ने वाला है. साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है.

फिल्म चंदू चैंपियन का जब पहला पोस्टर रिलीज किया गया था तब से फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे. कार्तिक आर्यन के होमटाउन ग्वालियर में इस फिल्म का ट्रेलर धूमधाम से रिलीज किया गया है. फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस हैरान हुए थे लेकिन ट्रेलर देखने के बाद तालियां बजाएंगे.

लॉन्च हुआ कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर

ग्वालियर में 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर लॉन्च किया गया है और इस ट्रेलर में आपको इमोशंस, एक्शन, और अब तक के सबसे बड़े वॉर सीक्वेंस की झलक देखने को मिलेगी. फिल्म में कभी हार न मानने वाले एक व्यक्ति के प्रेरणादायक सफर की कहानी दिखाई गई है. ट्रेलर में आपको 'चंदू चैंपियन' की सोच से बड़ी दुनिया की बड़ी सीख देता है. इसमें एक सैनिक, बॉक्सर और रीटलर के रूप में कार्तिक आर्यन का जबरदस्त ट्रांसफर्नेशन देखने को मिलता है. 

पहले देखें 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर-

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने मिलकर 'चंदू चैंपियन' को प्रोड्यूस किया है और ये फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह दर्शकों के लिए एक ना भूलने वाली कहानी होने जा रही है. तो एक ऐसी दुनिया की यात्रा के लिए तैयार हो जाइए जहां बहादुरी, दृढ़ संकल्प और उत्साह एक साथ मिलते हैं.

हादसे में गई कार्तिक आर्यन के अंकल-आंटी की जान

मुम्बई में हुए होर्डिंग हादसे में अभिनेता कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की भी मौत हो गई है, ये खबर तो एबीपी न्यूज ने आपको बताया ही था. लेकिन इस हादसे के बावजूद कार्तिक आर्यन अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट से पीछे नहीं हटे. सब जानते हैं कि कार्तिक की अगली फिल्म 'चंदू चैम्पियन' 14 जून को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का ट्रेलर कार्तिक के होमटाउन ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम में किया गया है.

इन सबमें गौर कर‌ने वाली बात है ये है कि 'चंदू चैंपियन' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान खुद कार्तिक आर्यन भी पहुंचे. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अंकल आंटी को हादसे में खो देने के बाद ग्वालियर में होने वाले ट्रेलर लॉन्च इवेंट को पोस्टपोन किया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अंदर से दुखी होने के बावजूद कार्तिक आर्यन ने प्रोफेशनल तरीके से ट्रेलर लॉन्च में अपनी मौजूदगी दर्ज की.

यह भी पढ़ें: पार्टी से पहले Ankita Lokhande और Vicky Jain का हुआ झगड़ा? अपसेट दिखीं एक्ट्रेस, कैमरे के सामने दिखा सब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 8 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 8 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'भूल भुलैया 4' की तैयारी शुरू! फिर साथ आएंगे कार्तिक आर्यन-अनीस बज्मी? जानें कब शुरू होगी शूटिंग
'भूल भुलैया 4' की तैयारी शुरू! फिर साथ आएंगे कार्तिक आर्यन-अनीस बज्मी? जानें कब शुरू होगी शूटिंग
राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' से इंप्रेस हुए सलमान खान, दो बार किया कॉल, जमकर की तारीफ
राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' से इंप्रेस हुए सलमान खान, दो बार किया कॉल, जमकर की तारीफ

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget