एक्सप्लोरर
हिट एंड रन पर बवाल: जब सड़कों पर रुकी रफ्तार तो सरकार ने कानून पर लगाया ब्रेक, जानें कैसे खत्म हुआ प्रोटेस्ट
नए साल का जश्न अभी खत्म नहीं हुआ था कि देश के कई राज्यों में चक्काजाम की स्थिति पैदा हो गई. साल के पहले ही दिन पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ देखने को मिली. आइए जानते हैं क्या थी इसके पीछे की वजह.
हिट एंड रन के नए कानून पर ट्रक ड्राइवरों का बवाल
1/8

देश में लगातार बढ़ रहे हिट एंड रन के मामलों को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता में हाल ही में बड़े बदलाव किए गए थे. नए बदलावों के मुताबिक, सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मौत हो जाने पर ट्रक ड्राइवर पर जुर्माने के साथ-साथ सजा की अवधि भी बढ़ा दी गई.
2/8

भारतीय न्याय संहिता में सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने पर जुर्माना और 2 साल की सजा का प्रावधान है, लेकिन नए कानून में सजा की अवधि को बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया था.
Published at : 03 Jan 2024 10:48 AM (IST)
और देखें



























