एक्सप्लोरर
Weather Update: बढ़ा तूफान 'रेमल' का खौफ! बंद हुआ कोलकाता एयरपोर्ट, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
Cyclone Remal Alert: मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शनिवार शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं.
चक्रवाती तूफान रेमल की सुगबुगाहट तेज हो गई है. रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से यह टकराएगा. इस दौरान 100 किमी प्रतिघंटा से भी ज्यादा की रफ्तार से हवाओं के बहने की उम्मीद है.
1/6

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान में तब्दील होने जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, ये गहरा दबाव शनिवार शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और 26 मई की रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समुद्र तटों पर दस्तक दे सकता है.
2/6

चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दे सकता है. यह 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकता है. तूफान के दस्तक देने के समय समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है, जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं.
Published at : 25 May 2024 10:21 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
क्रिकेट
बॉलीवुड

























