एक्सप्लोरर
Snowfall in India: बर्फबारी से हाहाकार! हिमाचल में 356 सड़कें बंद, जम्मू में एवलांच से मुसीबत में पर्यटक, सिक्किम-अरुणाचल में फंसे 70 टूरिस्ट का रेस्क्यू
Snowfall Update: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन से पर्यटकों में हाहाकार मचा हुआ है. इतना ही नहीं बर्फीले तूफान के बाद एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई.
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के चलते लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं. हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 356 सड़कें बंद हैं और 162 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं. अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारी बर्फबारी के बाद पर्यटकों और स्थानीय समेत लगभग 70 लोगों को बचाया गया है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के दो इलाकों में 80 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है. सिक्किम में भी भारी बर्फबारी के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं.
1/4

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण लाहौल-स्पीति में 269, चंबा में 58 और कुल्लु जिले में 21 सड़कें बंद हैं. सड़कें बंद होने के कारण बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को चंबा और कुल्लू पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम कार्यालय ने 24 से 29 फरवरी तक ऊंचाई वाले स्थानों के छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया है. साथ ही, 26 और 27 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश होने का भी पूर्वानुमान किया है.
2/4

जम्मू-कश्मीर के पुंछ से पहलगाम तक हिमपात हो रहा है. जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन से पर्यटकों में हाहाकार मचा हुआ है.अचानक आए बर्फीले तूफान से एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई और एक पर्यटक घायल हो गया. इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन में एक निर्माण कंपनी के मजदूर की मौत भी हो गई.
Published at : 24 Feb 2024 08:12 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
क्रिकेट
बॉलीवुड



























