एक्सप्लोरर

Nikki Yadav Murder Case: दिल्ली में श्रद्धा जैसा कांड! झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड का डाटा केबल से घोंटा गला, फ्रिज में रखा शव, कुछ घंटों बाद की शादी

Nikki Yadav Murder Case: दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाना के मित्राऊ गांव में निक्की यादव नाम की एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या में साहिल गहलोत नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया.

निक्की यादव मर्डर केस

1/8
पुलिस का दावा है कि साहिल और युवती के बीच गहरी दोस्ती थी, लेकिन 10 फरवरी को साहिल की शादी थी. जब युवती को इस बात का पता चला तो उसने इस शादी का विरोध किया, क्योंकि वह साहिल से शादी करना चाहती थी, लेकिन साहिल के परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे. साहिल भी अपने परिवार वालों के खिलाफ नहीं जाना चाहता था. उसने 8 या 9 फरवरी को युवती को मिलने के लिए कश्मीरी गेट इलाके में बुलाया था. पुलिस का दावा है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच गर्मा -गर्मी हुई और इसी में साहिल ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद वह युवती के शव को वरना कार में लेकर मितराऊं गांव में अपने ढाबे गया और यहां फ्रिज में उसके शव को छिपा दिया.

2/8
हैरानी की बात ये है कि इस हत्या को अंजाम देने के बाद 10 फरवरी को साहिल ने शादी भी की और किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी कि उसने युवती की हत्या कर दी है. पुलिस का कहना है कि मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली युवती दिल्ली में पढ़ाई कर रही थी. उसका परिवार हरियाणा में ही रहता है. जब युवती का संपर्क अपने परिजनों से नहीं हो पाया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. इसी बीच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को साहिल का सुराग मिला. साहिल से पूछताछ की गई तो उसने इस बात को स्वीकार किया कि उसने युवती की हत्या कर दी है.

3/8
इसके बाद मंगलवार (14 फरवरी) की सुबह लगभग 11 से 11:30 बजे के बीच साहिल के ढाबे में फ्रिज के अंदर से शव को बरामद कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है.  पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर साहिल ने युवती की हत्या करने के बाद उसके शव को लगभग 4-5 दिनों से फ्रिज में क्यों छुपाया हुआ था? क्या साहिल इस युवती के शव को श्रद्धा वाकर की तरह ही टुकड़ों में काटने के बाद ठिकाने लगाने की फिराक में था? इन्हीं सब सवालों की लंबी फेहरिस्त दिल्ली पुलिस के पास है और साहिल से इस विषय में पूछताछ की जा रही है.

4/8
स्थानीय बुजुर्ग के मुताबिक,
स्थानीय बुजुर्ग के मुताबिक, "मैं सुबह अपने खेत पर आया था तो देखा बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है, लेकिन इस बात का पता नहीं चला कि आखिर यहां से किसी युवती का शव मिला है. ये ढाबा अभी 1 से 2 महीने पहले ही खुला है. यहां गौशाला है. लोग बाग यहां गाय को चारा डालने आते हैं." पुलिस का कहना है कि आरोपी साहिल गहलोत मृतका निक्की यादव के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रहा था. पूछताछ के दौरान साहिल ने खुलासा किया है कि वर्ष 2018 में वो एसएससी की तैयारी कर रहा था. इसके लिए उत्तम नगर में कोचिंग के लिए जाता था.
5/8
निक्की यादव झज्जर, हरियाणा की रहने वाली है और वो उत्तम नगर में मेडिकल की तैयारी करने के लिए जाती थी. इस दौरान दोनों एक ही बस से जाते थे और दोनों के बीच दोस्ती हुई थी. इसके बाद साहिल ने ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में डी फार्मा कोर्स में दाखिला लिया. उसी यूनिवर्सिटी में निक्की ने भी इंग्लिश ओनर्स में दाखिला ले लिया. दोनों ग्रेटर नोएडा में ही एक साथ रहने लगे और इस दौरान वे ऋषिकेश आदि जगहों पर घूमने भी गए. लॉकडाउन के दौरान दोनों अपने-अपने घर लौट गए.

6/8
लॉकडाउन खुलने के बाद दोनों फिर से उत्तम नगर इलाके में ही किराए पर रहने लगे. दिसंबर 2022 में साहिल के परिजनों ने उसका रिश्ता किसी और लड़की के साथ तय कर दिया. साहिल उस लड़की से शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन अपने परिजनों के दबाव में वह शादी के लिए तैयार हो गया, लेकिन उसने निक्की से इस बात को छुपाया. किसी तरह से यादव को इसकी भनक लग गई जिसके बाद 9 फरवरी को साहिल ने निक्की को मिलने के लिए बुलाया. जब निक्की ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो दोनों के बीच कहासुनी हुई और साहिल ने अपनी कार में रखे डाटा केबल से निक्की का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को फ्रिज में लाकर लॉक कर रख दिया.

7/8
डीसीपी सतीश, क्राइम ब्रांच के मुताबिक, एसीपी राजकुमार की टीम को ये जानकारी मिली है कि मित्राऊं गांव में रहने वाले साहिल गहलोत ने एक लड़की की हत्या की है. इस इंफॉर्मेशन पर हमारी टीम ने काम शुरू किया और साहिल से पूछताछ की निशानदेही पर आज निक्की के शव को साहिल के ढाबे से फ्रिज के अंदर से बरामद किया है. साहिल और निकी यादव दोनों एक दूसरे को 2018 से जानते थे. दोनों ने कोचिंग सेंटर में एक साथ कोचिंग की थी. इसके बाद दोनों कुछ समय तक लिव इन रिलेशनशिप में ही रहे हैं. दोनों के गहरे संबंध थे. साहिल के घर वालों ने इसकी शादी किसी और से तय कर दी थी.9 फरवरी को उसकी मंगनी थी.

8/8
9 की रात को साहिल निक्की से मिला. दोनों कार में थे. काफी दूर गए थे. निक्की ने उस पर शादी का दबाव बनाया. इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और साहिल ने उसकी हत्या डेटा केबल से घोंट के कर दी. साहिल उसके शव को को-पैसेंजर सीट पर रख कर ही अपने ढाबे तक लाया था. यहां उसने फ्रिज में शव को छिपा दिया था.

इंडिया फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'

US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह

Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग

Embed widget