एक्सप्लोरर
Gauahar Khan से लेकर Neha Marda तक, 35 के बाद मां बनीं ये अभिनेत्रियां, एक की तो 40 की उम्र में हुई डिलीवरी
TV Actresses Became Mother After 35 Age: छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्रियां 35 साल की उम्र के बाद मां बनी थीं. जानिए इस लिस्ट में कौन-कौन सी एक्ट्रेस शामिल हैं.
35 के बाद मां बनीं ये अभिनेत्रियां
1/7

Gauahar Khan: ‘बिग बॉस सीजन 7’ की विनर रह चुकी गौहर खान ने 39 की उम्र में एक बेटे को जन्म दिया है. 11 मई 2023 को एक्ट्रेस ने बेबी बॉय के जन्म की अनाउंसमेंट की थी.
2/7

Debina Bonnerjee: ‘रामायण’ की सीता उर्फ देबिना बनर्जी ने 39 की उम्र में 2022 में दो-दो बेटियों का स्वागत किया. उनकी पहली प्रेग्नेंसी IVF और दूसरी नेचुरली हुई थी.
3/7

Neha Marda: ‘डोली अरमानों की’ फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने 37 की उम्र में कुछ दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था. उनकी प्री-मेच्योर डिलीवरी हुई थी.
4/7

Mahhi Vij: टीवी एक्ट्रेस माही विज ने भी बढ़ती उम्र में बच्चे को जन्म दिया था. वह 37 की उम्र में एक बेटी की मां बनी थीं, जिसका नाम तारा है.
5/7

Anita Hassanandani: ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस अनीता हस्सनंदनी साल 2021 में 40 की उम्र में मां बनी थीं.
6/7

Neha Dhupia: एक्ट्रेस और टीवी होस्ट नेहा धूपिया ने 38 की उम्र में एक बेटी को जन्म दिया था और 40 की उम्र में एक बेटे की मां बनी थीं.
7/7

Bharti Singh: ‘लाफ्टर क्वीन’ के नाम से मशहूर भारती सिंह ने 2022 में 37 की उम्र में एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम गोला है.
Published at : 12 May 2023 10:14 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट
बॉलीवुड























