प्रीति जिंटा - अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन से की थी और उन्हें ये विज्ञापन लक बाय चांस मिल गया था. अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी में डायरेक्टर ने प्रीति को देखा और उन्हें ऐड करने के लिए ऑडिशन देने को कहा. प्रीति ने भी हां भर दी और मज़ाक मज़ाक में ऑडिशन भी दे दिया. लेकिन उन्हें क्या पता था कि इसके बाद उनकी जिंदगी ही बदल जाएगी.
2/5
अनुष्का शर्मा - आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का शर्मा को मॉल में शॉपिंग करते हुए मॉडलिंग का ऑफर मिला था. 2007 में एक मॉल में शॉपिंग करती हुई लड़की जो अनुष्का थीं उन पर मशहूर डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स की नज़र पड़ी. उन्हें अनुष्का मॉडल के रूप में अच्छी लगीं और वहीं उन्होंने अनुष्का को ऑफर दे दिया. तब अनुष्का ने लैक्मे फैशन वीक में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी.
3/5
कंगना रनौत - मुंबई के एक कॉफी शॉप में बैठी कंगना को देखकर अनुराग बसु को उनमें कुछ अलग और दिलचस्प बात लगी तो उन्होंने उन्हें गैंगस्टर में काम करने का ऑफर दे डाला. बस फिर क्या था..कंगना की निकल पड़ीं और वो देखते ही देखते बॉलीवुड की क्वीन बन गईं.
4/5
बिपाशा बसु - लक बाय चांस ही बिपाशा इस लाइन में आई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेहर जेसिया ने बिपाशा को जब एक होटल में देखा तो उन्हें उनमें मॉडल बनने की खूबियां नज़र आईं. और उन्होंने ये बात खुद बिपाशा को बुलाकर कही भी. तब बिपाशा को भी मन ही मन मॉडल बनने का विचार आया और उन्होंने अपनी किस्मत आज़माई. और वो धीरे धीरे बॉलीवुड तक पहुंच गईं.
5/5
अर्जुन रामपाल - एक डिस्कोथैक में जब डिज़ाइनर रोहित बाल ने अर्जुन रामपाल को देखा तो मॉडलिंग का ऑफर दे दिया. अर्जुन को ऑफर अच्छा लगा और उन्होंने हां कह दी. इसके बाद उन्हें लगातार काम मिलता रहा और वो इसे काफी सीरीयस लेने लगे. धीरे धीर अर्जुन फिल्मों का जाना माना नाम बन गए.