एक्सप्लोरर
Investment Tips: वरिष्ठ नागरिक इन स्कीम्स में निवेश कर पाएं तगड़ा रिटर्न, डिटेल्स में पढ़िए
Retirement Planning: पोस्ट ऑफिस की MIS के तहत आप निवेश करके हर महीने एक फिक्स्ड रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. इस स्कीम में सिंगल खाते में 1,000 रुपये से 4.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं.
रिटायरमेंट प्लानिंग
1/6

Schemes for Senior Citizen: रिटायरमेंट के बाद हर व्यक्ति की कोशिश रहती है कि वह अपने रिटायरमेंट फंड को उन जगहों पर निवेश करें जिसे उसे बाद में तगड़ा रिटर्न मिल सकें. अगर आप भी अपने फंड के लिए सुरक्षित निवेश ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको कुछ शानदार निवेश ऑप्शन के बारे में जानकारी दे रहे हैं.
2/6

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम एक सरकारी स्कीम है जिसे खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ही डिजाइन किया गया है. इस स्कीम में आप 60 साल के बाद निवेश कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप कम से कम 1,000 रुपये और अधिकतम 15 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं.
Published at : 29 Oct 2022 07:45 AM (IST)
और देखें
























