एक्सप्लोरर

World Teachers Day 2020: दुनियाभर में 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस, जानें क्या है वजह

सिंगापुर में सितंबर के पहले शुक्रवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, चीन में 10 सितंबर को ही यह दिवस मनाया जाता है. जबकि भारत में 5 सितंबर को मनाया जाता है.

नई दिल्ली: दुनियाभर में हर साल 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस (World Teachers Day) मनाया जाता है. इस खास दिन को समाज में टीचर्स के प्रति सहयोग को बढ़ावा देने और उनकी स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से मनाया जाता है. इस साल विश्व शिक्षक दिवस की थीम 'टीचर्सः लीडिंग इन क्राइसिस, रीइमेजनिंग द फ्यूचर' है.

5 अक्टूबर 1966 को पेरिस में यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के बीच हुए अंतरसरकारी सम्मेलन में शिक्षकों की स्थिति में सुधार लाने का निर्णय लिया गया था. दोनों संगठनों के बीच 'टीचिंग इन फ्रीडम' संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे. तब से हर साल यूनिसेफ, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन, यूएनडीपी और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा (EI) द्वारा एक साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस संधि में शिक्षकों के अधिकारों, जिम्मेदारियों, रोजगार, सीखने और सिखाने के माहौल से संबंधित नियम बनाने की बात कही गई थी.

इसके बाद साल 1994 में यूनेस्को ने विश्व शिक्षक दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की सिफारिश की थी. यूनेस्को की सिफारिश पर लगभग 100 देशों के समर्थन के बाद एक बिल को पारित किया गया था. तब से हर साल 5 अक्तूबर को दुनियाभर में विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है.

भारत में 5 सितबंर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस अलग-अलग देशों में शिक्षक दिवस अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है. भारत में यह भूतपूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन 5 सितंबर को मनाया जाता है. भारत में यह परंपरा 1962 से चली आ रही है. देश के पहले उप राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी.

करीब तीन दशक तक अध्यापन कार्य करने वाले राधाकृष्णन ने भारत की आजादी के बाद यूनिस्को में देश का प्रतिनिधित्व किया. 1949 से लेकर 1952 तक सोवियत संघ में भारत के राजदूत रहे. 1952 में उन्हें देश का पहला उपराष्ट्रपति बनाया गया. जवाहर लाल नेहरू सरकार ने उन्हें साल 1954 में भारत रत्न देकर सम्मानित किया था. देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के उत्तराधिकारी के तौर पर उन्हें 1962 में उन्हें देश का दूसरा राष्ट्रपति चुना गया.

सिंगापुर में सितंबर के पहले शुक्रवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जबकि चीन में 10 सितंबर को ही यह दिवस मनाया जाता है. रूस में 1965 से 1994 तक अक्टूबर महीने के पहले रविवार के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता था. जब साल 1994 से विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाना शुरू हुआ तब इसके साथ समन्वय बिठाने के लिए इसे इसी दिन मनाया जाने लगा.

ये भी पढ़ें

Gorakhpur: वो शिक्षिका, जो बच्चों को सिर्फ पढ़ाती ही नहीं सिखाती भी है

Teachers Day 2020: जानिए हर साल 5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget