एक्सप्लोरर

दुनियाभर में अबतक 5 करोड़ कोरोना संक्रमित ठीक हुए, 24 घंटे में आए 6.26 लाख नए केस, 10 हजार मरीजों की मौत

दुनियाभर में अबतक सात करोड़ 20 लाख 81 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 16 लाख 10 हजार संक्रमितों की मौत हो चुकी है. हालांकि पांच करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं.

World Coronavirus Update: दुनिया में कोरोना महामारी का कहर बढ़ता ही जा रहा है. इस वायरस की चपेट में आकर 16 लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि पांच करोड़ लोग इस खतरनाक बीमारी से उभर भी चुके हैं. दुनिया में अबतक सात करोड़ 20 लाख केस सामने आ चुके हैं. इनमें दो करोड़ लोग अभी भी संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है.

दुनिया में पिछले 24 घंटे में 6.26 लाख नए मामले सामने आए और 10,324 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले 4 दिसंबर को सबसे ज्यादा 6.94 लाख केस और 10 दिसंबर को सबसे ज्यादा 12,930 लोगों की मौत हुई थी. कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका, भारत और ब्राजील में देखने को मिला है. बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है. इसके बाद मैक्सिको, ब्राजील, इटली, रूस, यूके, पोलांड, भारत में मौत के सबसे ज्यादा केस आए.

कोरोना से प्रभावित टॉप-10 देश कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में दो लाख 18 हजार से ज्यादा नए केस आए और 2,308 लोगों की जान चली गई. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में 98 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 30 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 28 हजार मामले दर्ज किए गए.

  • अमेरिका:  केस- 16,547,827, मौत- 305,081
  • भारत:       केस- 9,857,380, मौत- 143,055
  • ब्राजील:    केस- 6,880,595, मौत- 181,143
  • रूस:        केस- 2,625,848, मौत- 46,453
  • फ्रांस:       केस- 2,365,319, मौत- 57,761
  • यूके:         केस- 1,830,956, मौत- 64,026
  • इटली:      केस- 1,825,775, मौत- 64,036
  • टर्की:        केस- 1,809,809, मौत- 16,199
  • स्पेन:        केस- 1,741,439, मौत- 47,624
  • अर्जेंटीना: केस- 1,494,602, मौत- 40,668

किस देश में हुई कितनी मौत? दुनिया के 25 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है. दुनिया के 16 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें से 11 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है. वहीं 54 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली.

कोरोना से मौतों के मामले में वर्तमान में 181,143 मामलों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है. 20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (113,019), इटली (64,036), ब्रिटेन (64,026), फ्रांस (57,761), ईरान (51,949), स्पेन (47,624), रूस (46,453), अर्जेंटीना (40,668), कोलंबिया (38,866), पेरू (36,544), दक्षिण अफ्रीका (23,106), पोलांड (22,676) और जर्मनी (22,171) हैं.

ये भी पढ़ें- अमेरिका: निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की लोगों से अपील- कोरोना वैक्सीन पर विश्वास रखें काबुल में मोर्टार से हमला, एक नागरिक की मौत, फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget