एक्सप्लोरर

Miss Universe Pakistan: कौन हैं एरिका रॉबिन, जिनके स्विम सूट वाले रैंप वॉक से पूरे पाकिस्तान में मच गया हंगामा, पीएम ने जांच के दे दिए आदेश

Miss Universe Pakistan Erica Robin: एरिका पहली पाकिस्तानी मॉडल हैं जिन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता को क्वालीफाई किया है, लेकिन पाकिस्तान के कई राजनेताओं और धार्मिक नेता एरिका से नाराज हैं.

Miss Universe Pageant: पाकिस्तान की कराची में रहने वाली एरिका रॉबिन (Erica Robin) ने पिछले सप्ताह 'मिस यूनिवर्स पाकिस्तान' का खिताब जीत लिया. इसके बाद अब वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए तैयार हो रही हैं जो अगले महीने अल सल्वाडोर में आयोजित होने जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एरिका पहली पाकिस्तानी मॉडल हैं जिन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता (Miss Universe Competition) को क्वालीफाई किया है. कई लोग इरिका की इस उपलब्धि का जश्न मना रहे थे, जबकि पाकिस्तान में कई राजनेताओं और धार्मिक नेता एरिका से नाराज हैं.

खुफिया एजेंसी करेगी जांच

एक धार्मिक स्कॉलर तकी उस्मानी ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता आयोजित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. जमात-ए-इस्लामी पार्टी के पाकिस्तानी सीनेटर मुश्ताक अहमद खान ने ट्वीट किया, 'पाकिस्तान में इस प्रतियोगिता के आयोजक कौन हैं? ऐसी शर्मनाक काम कौन कर रहा है?' मुश्ताक अहमद की आपत्तियों के बाद पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकड़ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से मिस यूनिवर्स के आयोजन करने वालों के खिलाफ जांच करने के आदेश दिए हैं. 

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भी प्रतियोगिता को शर्मनाक बताया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि ये प्रतियोगिता पाकिस्तानी महिलाओं का अपमान और शोषण करती है. वियन न्यूज़ ने एरिका रॉबिन का बयान छापा है. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है लेकिन मुझे नहीं पता कि लोग क्यों विरोध कर रहे हैं. शायद हो सकता है मैं मर्दों से भरे कमरे में स्विम शूट पहन कर रैंप वॉक कर रही थी इसलिए ऐसा हो रहा है." 

एरिका रॉबिन 24 साल की पाकिस्तानी मॉडल हैं, जिनके पास बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री है. उन्होंने जनवरी 2022 में अपने पेशेवर मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी.

किसने कराए 'मिस यूनिवर्स पाकिस्तान' का आयोजन? 

'मिस यूनिवर्स पाकिस्तान' का आयोजन मालदीव में हुआ था और इसे दुबई के यूगिन ग्रुप ने कराया था. इस कंपनी के पास मिस यूनिवर्स बहरीन और मिस यूनिवर्स मिस्र के फ्रेंचाइजी हैं. बीबीसी ऊर्दू ने यूजिन ग्रुप के हवाले से कहा है कि पाकिस्तान से मिस यूनिवर्स से कई आवेदन भेजे गए थे. 

'मिस्टर पाकिस्तान से आपत्ति नहीं, मिस यूनिवर्स से क्यों है गुरेज?'

पाकिस्तानी मॉडल वनीजा अहमद ने वॉयस ऑफ अमेरिका ऊर्दू से कहा, "जब ये लोग 'मिस्टर पाकिस्तान' जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं तो महिलाओं के लिए क्यों चिंतित हैं."

पाकिस्तानी लेखक और टिप्पणीकार रफी महमूद ने बीबीसी से कहा, "पाकिस्तान मूलत: एक सत्तावादी मानसिकता रखने वाला देश है. देश की मानसिकता पितृसत्तात्मक मूल्यों को दर्शाती है. हाल में एरिका रॉबिन के साथ जो व्यवहार बरता गया, वह इसी मानसिकता को दर्शाती है."

तमाम विरोध के बावजूद एरिका रॉबिन अपनी बात पर अड़ी हैं कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है. उन्होंने कहा है, "मैं अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर के कोई कानून का उल्लंघन नहीं कर रही हूं." एरिका ने कहा, "मैं पाकिस्तान में रूढ़िवाद को खत्म करने के लिए कड़े प्रयास कर रही हूं."

ये भी पढ़ें:

बच्चों के साथ हमास की हैवानियत, मासूम को गोलियां मारीं और जलाया, इजरायली पीएम ने शेयर कीं तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
Embed widget