एक्सप्लोरर

Indian doctor dead in America : कौन हैं वो भारतीय डॉक्टर जिनकी अमेरिका में गोली मारकर कर दी गई हत्या, वजह हैरान कर देगी

Indian doctor dead in America : अमेरिका में एक डॉक्टर की हत्या कर दी गई. उनकी पहचान आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के डॉ. रमेश बाबू पेरामसेटी के रूप में हुई

Indian doctor dead in America : अमेरिका में एक भारतीय डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह अलबामा के टस्कालूसा में थे, शुक्रवार को उनके ऊपर फायरिंग की गई. उनकी पहचान आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के डॉ. रमेश बाबू पेरामसेटी के रूप में हुई. गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. रमेश बाबू अमेरिका में अपनी अलग पहचान बना चुके थे, इन्होंने स्थानीय डॉक्टरों की मदद से क्रिमसन नेटवर्क की स्थापना की थी और कई अस्पतालों का संचालन किया. स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनका बड़ा योगदान था. क्रिमसन केयर नेटवर्क टीम ने उनकी मौत की पुष्टि की है. क्रिमसन ने फेसबुक पेज पर एक बयान में कहा कि पेरामसेटी की मौत हो चुकी है. फेसबुक पोस्ट में कहा गया कि हमें डॉ. रमेश पेरामसेटी के निधन की जानकारी मिली है. पेरामसेटी परिवार ने हमसे अनुरोध किया है कि हम उनके गम के इस समय में उन्हें प्राइवेसी दें. हम उन्हें वैसे ही सम्मानित करना जारी रखेंगे जैसा वह चाहते थे. आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद.

फेसबुक पेज पर दिया गया बयान
क्रिमसन ने एक दूसरी पोस्ट में लिखा कि इस मुश्किल समय में पेरामसेटी और क्रिमसन केयर नेटवर्क परिवार को अपनी प्रार्थनाओं में शामिल रखें. हम उनकी विरासत को जारी रखेंगे. हमारे क्लिनिक संक्रमणकाल में खुले रहेंगे. बता दें कि पेरामसेटी की पत्नी, 2 बेटे और 2 बेटियां हैं, जो सभी अमेरिका में बसे हुए हैं. पेरामसेटी ने मेडिकल कॉलेज ऑफ विस्कॉन्सिन और श्री वेंकटेश्वर मेडिकल कॉलेज से 1986 में ग्रेजुएशन किया था. उनकी टस्कालूसा के साथ-साथ उन्होंने अन्य 4 स्थानों पर कई अस्पतालों में काम किया था.

मिल चुके हैं कई पुरस्कार
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट की मानें तो चिकित्सा पेशे में उनके महत्वपूर्ण योगदान के कारण टस्कलोसा में एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा गया था. उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान भी प्रभावि लोगों की मदद की थी, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले. वह कई सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय थे. आंध्र प्रदेश के मेनकुरु हाई स्कूल को लगभग 17 हज़ार डॉलर या 14.2 लाख का दान दिया था. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है. हत्या के सही कारण अभी सामने नहीं आए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget