एक्सप्लोरर

क्या आपको पता है? 100 साल पहले स्पेनिश फ्लू ने करोड़ों लोगों की जान ली थी

कोरोना वायरस की महामारी के बीच प्रथम विश्व युद्ध के बाद एक घातक बीमारी ने कोहराम मचा दिया था.कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक और जानलेवा बीमारी ने करोड़ों लोगों को अपना निवालाा बना लिया था.

2019 के आखिर में चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुका है. वायरस के फैलाव को रोकने के लिए जगह-जगह लॉकडाउन, भीड़भाड़ वाली जगहों को बंद किया जा रहा है. पूरी दुनिया की नजर इसके वायरस की रोकथाम पर लगी है. सारी गतिविधियों को रोक कर सिर्फ और सिर्फ लोगों के इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है. एक आंकड़े के मुताबिक इसके संक्रमण के चलते करीब 14 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवा दी है. लाखों लोग अस्पताल में आइसोलेट किये जा चुके हैं. मगर एक सौ साल पहले भी इससे भी घातक बीमारी ने दुनिया को हिला दिया था. जिसके बारे में बहुत कम जानकारी लोगों को पता है.

कोविड-19 से भी ज्यादा खतरनाक था 'स्पेनिश फ्लू'

प्रथम विश्व युद्ध के बाद अचानक दुनिया में फ्लू की बीमारी फैल गई. देखते-देखते उस वक्त करीब दो करोड़ लोग इसका शिकार हो गये. इस फ्लू को उस वक्त नाम दिया गया 'स्पेनिश फ्लू'. जानलेवा बीमारी के फलने फूलने का केंद्र था फ्रांस की सीमा से लगा इलाका. जहां गंदगी, फौज के तंग खंदक और भीड़भाड़ वाले कैंप थे. विश्व युद्ध के खात्मे के बाद फौजी अपने साथ वायरस को लेकर घरों को लौटे. और फिर देखते-देखते 5-10 करोड़ मौत की आगोश में समाते चले गये. हालांकि उस वक्त आवागमन के साधनों की कमी होने के कारण इसके फैलने की रफ्तार बहुत कम थी. मगर स्पेनिश फ्लू की मारत क्षमता बहुत तेज थी. जिस कोरोना वायरस से पूरी दुनिया आज अवाक है स्पेनिश फ्लू के मुकाबले इसकी भवायहता कुछ भी नहीं है.

भारत में मची थी तबाही

इस स्पेनिश फ्लू से भारत भी अछूता नहीं रहा था. तब भारत का मतलब, अखंड भारत होता है जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश शामिल था. माना जाता है कि स्पेनिश फ्लू ने भारत में भी जमकर तबाही मचाई थी और करीब एक करोड़ लोग इस बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे थे.

क्या है कोरोना वायरस के लक्षण ?

ऐसे में सवाल पैदा होता है कि जब दुनिया पहले ही एक घातक बीमारी का सामना कर चुकी थी तो उसने उससे क्या सीखा ? कोविड-19 से संक्रमण शरीर के प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर होने के कारण होता है. इससे मरनेवालों के स्वास्थ्य पर एक नजर डालने से यही पता चलता है कि मृतक किसी ना किसी बीमारी से पहले से ग्रसित थे. ये मरीज संक्रमण के लिए काफी संवेदनशील थे. कोविड-19 एक नया वायरस है. इससे पहले इस वायरस के बारे में पता नहीं चल सका था. इसके संक्रमण के वास्तविक स्रोत की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. कोरोना वायरस वायरस के लंबे परिवार का हिस्सा है. वुहान में जब इसका मामला सामने आया तो विशेषज्ञों ने इसका संबंध जानवरों से जोड़ा. मगर बाद में ये वायरस इंसानों से इंसानों तक में फैलता चला गया. कोरोना वायरस का लक्षण बुखार, सांस लेने में दुश्वारी और खांसी है.

कोरोना वायरस: बिहार में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, नींद खुलने के बाद वाहनों को बंद करने का आदेश

Olympic संघ को इस देश ने दिया कड़ा संदेश, खेलों में खिलाड़ी नहीं भेजने का फैसला किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget