एक्सप्लोरर

यूनुस सरकार ने क्यों बांग्लादेशियों के खिलाफ छेड़ दिया 'ऑपरेशन डेविल हंट'? जानें वजह

ढाका में शेख हसीना के नेता के घर हुई तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया है. बांग्लादेश में अवामी लीग के नेताओं पर लगभग 70 हमले हो चुके हैं.

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने 'ऑपरेशन डेविल हंट' के आदेश दिए हैं. बांग्लादेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार (7 फरवरी,2025) रात छात्रों और आम लोगों पर हुए हमले के बाद ये ऑपरेशन शुरू किया गया है. देश को अस्थिर करने वालों और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं.

यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऑपरेशन के तहत ढाका में अवामी लीग लीडर शेख हसीना के नेता के घर हुई तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने 40 लोगों को गिरफ्तार किया है. गाजीपुर जिले के दक्षिणखान इलाके में शुक्रवार रात को अवामी लीग पार्टी से जुड़े चिन्हों को भीड़ ने नष्ट किया और कई लोगों पर हमले किए. भीड़ ने अवामी लीग के नेता और मुक्ति युद्ध मामलों के पूर्व मंत्री पूर्व मोजम्मल हक के घर पर हमला कर दिया. घायल लोगों को पुलिस ने शाहिद ताजुद्दीन अहमद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. गंभीर घायलों को डॉक्टरों ने ढाका मेडिकल कॉलेज रेफर किया.

क्या है 'ऑपरेशन डेविल हंट'

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में गृह मामलों के सलाहकार मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने कहा, "ऑपरेशन डेविल हंट के तहत उन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी, जो देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने आगे बताया, " इस संयुक्त ऑपरेशन में बांग्लादेश आर्मी, एयरफोर्स, नेवी और पुलिस भी शामिल हैं.

ऑपरेशन को लेकर जहांगीर ने कहा, "गाजीपुर में हाल ही में छात्रों पर जो हमले हुए हैं, उन्हें न्याय दिलाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए ये ऑपरेशन शुरू किया गया है. ज्यादातर आरोपियों को पकड़ लिया गया है. जो बचे हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

मामले को लेकर भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के नेताओं का कहना है कि उनके कार्यकर्ता लूटपाट रोकने के लिए पूर्व मंत्री के घर गए थे, लेकिन बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पिछले बुधवार से बांग्लादेश के 35 जिलों में लगभग 70 हमले हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

त्रेतायुग में हनुमान जी ने जलाई थी लंका, अब कलियुग में एक 'बंदर' ने कर डाला श्रीलंका में अंधेरा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget