एक्सप्लोरर

त्रेतायुग में हनुमान जी ने जलाई थी लंका, अब कलियुग में एक 'बंदर' ने कर डाला श्रीलंका में अंधेरा!

Electricity Blackout in Sri Lanka: श्रीलंका के अधिकारी ने बताया कि एक बंदर कोलंबो के ग्रिड ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया है. साल 2022 में भी श्रीलंका के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था.

Electricity Blackout in Sri Lanka: अभी तक आपने बंदरों के उत्पात मचाने की कई ऐसी खबरें सुनी होगी, जिसने आपको चौंका दिया होगा. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार त्रेतायुग में हनुमान जी ने रावण की सोने की लंका में आग लगा दी थी. ऐसी ही एक घटना श्रीलंका में घटी, जहां बंदर की वजह से पूरे देश में इलेक्ट्रिसिटी ब्‍लैकआउट हो गया. श्रीलंका के एक इलेक्ट्रकिल ग्रिड में बंदर घुस गया और उसने वहां ऐसी तबाही मचाई कि पूरे देश की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.

बंदर के कारण तीन घंटों के लिए बिजली गुल

श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कुमार जयकोडी ने बताया कि एक बंदर रविवार (9 फरवरी 2025) को दक्षिण कोलंबो के ग्रिड ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया है, जिससे सिस्टम में असंतुलन पैदा हो गया. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि इस वजह से तीन घंटों तक पूरे देश में बिजली बाधित रही. सुबह 11:30 बजे तक देश के कई हिस्सों में फिर बिजली बहाल की आपूर्ति शुरू हुई.

तीन घंटे बाद कुछ ही इलाकों में शुरू हो पाई बिजली

श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री ने बताया कि ग्रिड में सिर्फ एक बंदर घुसा था और इंजीनियर जल्द से जल्द देश के बाकी जगहों पर भी बिजली आपूर्ति करने को लेकर काम कर रहे हैं. ऐसा पहली बार नहीं है जब श्रीलंका में इलेक्ट्रिसिटी ब्‍लैकआउट हुआ हो. साल 2022 में जब देश आर्थिक संकट से गुजर रहा था तो श्रीलंका के लोगों को महीनों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था, जिस वजह से देश के कई हिस्सों प्रदर्शन भी हुए थे. 

साल 2022 में श्रीलंका के लोगों को 10-10 घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था, जिससे वहां के बाजारों पर बहुत बुरा असर पड़ा था. उस समय देश में बिजली कटौती को 13 घंटो तक के लिए बढ़ा दिया गया था. उस समय श्रीलंका को खाद्य और ईंधन सहित कई आवश्यक चीजों के आयात के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था.

ये भी पढ़ें : Aga Khan IV: ताबूत पर सोने की कढ़ाई वाला कपड़ा, पुर्तगाल में अंतिम श्रद्धांजलि, मिश्र में दफन; ऐसे हुआ पैगंबर मुहम्मद के वंशज आगा खान IV का अंतिम संस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget