एक्सप्लोरर

800 भूकंपों के बाद ज्वालामुखी में विस्फोट, हर तरफ फैला लावा ही लावा

Volcano Erupted: ज्वालामुखी फटने के बाद आइसलैंड में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया. साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर ग्रिंडाविक शहर को खाली कर दिया गया है.

Volcano Erupted In Iceland: दक्षिण-पश्चिमी आइसलैंड में सोमवार (18 दिसंबर) देर रात एक ज्वालामुखी फट गया. ज्वालामुखी फटने के बाद रेक्जेन्स प्रायद्वीप पर लावा फैल गया. इससे इलाके में दहशत का माहौल है. सुरक्षा के मद्देनजर ग्रिंडाविक शहर से हजारों लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. ज्वालामुखी फटने के कारण देश में इमरजेंसी घोषित कर दी गई.  
 
इस संबंध में आइसलैंड के राष्ट्रपति गुडनी जोहान्सन ने कहा है कि खाली कराए गए ग्रिंडाविक शहर के पास विस्फोट शुरू हो गए हैं. हमारी प्राथमिकता लोगों की जिंदगी और बुनियादी ढांचे की रक्षा करना है. उन्होंने बताया कि सिविल डिफेंस ने प्रभावित क्षेत्र को बंद कर दिया है. फिलहाल हम प्रकृति की ताकत देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं. हम तैयार हैं और सतर्क हैं.  

विस्फोट के बाद इमरजेंसी घोषित
आइसलैंड के राष्ट्रीय पुलिस आयुक्त ने बताया कि ज्वालामुखी विस्फोट के बाद इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. साथ ही नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की गई है. वहीं, आइसलैंड के नागरिक सुरक्षा विभाग प्रमुख विदिर रेनिसन ने एक स्थानीय न्यूज चैनल को बताया कि लोगों से क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया गया.

भूकंप के कारण ज्वालामुखी में दरार
वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक देश के मौसम विभाग के अनुसार यह विस्फोट सोमवार की रात लगभग 9 बजे आए भूकंप के झटके के बाद हुआ. विभाग ने कहा कि भूकंप के कारण ज्वालामुखी में दरार आ गई. इसकी लंबाई लगभग 3.5 किमी है और ज्वालामुखी विस्फोट के बाद करीब 100 से 200 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड की दर से लावा बह रहा. 

ज्वालामुखी फटने से पहले आए भूकंप
 फिलहाल विस्फोट के सटीक स्थान और आकार की पुष्टि करने के लिए एक हेलीकॉप्टर को इलाके में भेजा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक ज्वालामुखी फटने से पहले आइसलैंड में लगभग 800 भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

यह भी पढ़ें- Malaysia New Rules: केक पर अब दूसरे धर्म के त्योहार की शुभकामनाएं लिखना हराम नहीं, इस मुस्लिम देश ने बदला नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget