एक्सप्लोरर

Trump and Modi: अमेरिका भारत से क्या चाहता है? पीएम मोदी से बातचीत में ट्रंप ने चल दिया अपना तुरुप का इक्का

Trump and Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल की ही तरह एक बार फिर दोनों देशों के बीच निष्पक्ष व्यापार का मुद्दा उठाया.

Trump and Modi: अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर दूसरी बार शपथ लेने के ठीक एक हफ्ते बाद डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत पीएम मोदी से हुई. सोमवार (27 जनवरी) को फोन पर हुई यह बातचीत काफी देर तक चली. इस दौरान आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा हुई. यहां अहम बात यह है कि ट्रंप ने दोनों देशों के बीच निष्पक्ष व्यापार की बात भी की. यह वह मुद्दा है जो ट्रंप ने पिछली बार राष्ट्रपति रहते हुए भी बार-बार दोहराया था.

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल में भारत को कई बार अमेरिकी उत्पादों पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने की चेतावनी दी थी. ट्रंप हमेशा कहते थे कि अमेरिका में भारत से आने वाले उत्पादों पर न के बराबर इम्पोर्ट ड्यूटी लगती है, लेकिन भारत में अमेरिकी उत्पादों पर बहुत ज्यादा टैक्स है. उनका मत है कि इस तरह का व्यापार निष्पक्ष नहीं होता है. इस बार अपने चुनावी कैंपेन में भी वह कई बार इस बात को कह चुके हैं. अब जब दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ पहली बातचीत की तो भी उन्होंने इस मुद्दे को प्राथमिकता के साथ उठाया.

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि ट्रंप और मोदी के बीच किन-किन मुद्दों पर बातचीत हुई. इस बयान में निष्पक्ष द्विपक्षीय व्यापार पर बातचीत की भी बात लिखी हुई है यानी साफ है कि ट्रंप पिछली बार की ही तरह इस बार भी भारत पर अमेरिकी उत्पादों पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने का दबाव बनाते रहेंगे. इसके साथ ही इस बातचीत में ट्रंप ने भारत पर अमेरिकी रक्षा उपकरण खरीदने के लिए भी जोर दिया.

मोदी और ट्रंप के बीच क्या हुई बातचीत?
व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान में कहा गया है, 'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक सार्थक बातचीत की. दोनों नेताओं ने सहयोग को बढ़ाने और उसे गहरा करने पर चर्चा की. इंडो-पैसिफिक, मध्य पूर्व और यूरोप में सुरक्षा सहित कई क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बातचीत हुई. राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत द्वारा अमेरिकी निर्मित सुरक्षा उपकरणों की खरीद बढ़ाने और निष्पक्ष द्विपक्षीय व्यापार संबंधों पर जोर दिया. इस बीच प्रधानमंत्री मोदी के व्हाइट हाउस आने की योजनाओं पर भी चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी और इंडो-पैसिफिक क्वाड साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.'

यह भी पढ़ें...

Israel-Hamas Ceasefire: एक लड़की के लिए हमास और इजरायल में तनातनी, जानें कौन है वो जिसके लिए तन गए हथियार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
सबसे पुराने अखबार हॉरेट्ज पर मानहानि केस करेंगे नेतन्याहू, वकीलों के दिया निर्देश
सबसे पुराने अखबार हॉरेट्ज पर मानहानि केस करेंगे नेतन्याहू, वकीलों के दिया निर्देश
'भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे...', श्रीलंकाई राष्ट्रपति के बयान से पाक-चीन को मिर्ची
'भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे...', श्रीलंकाई राष्ट्रपति के बयान से पाक-चीन को मिर्ची
'हिंद महासागर में श्रीलंका की भूमिका अहम', कोलंबो में बोले राजनाथ सिंह
'हिंद महासागर में श्रीलंका की भूमिका अहम', कोलंबो में बोले राजनाथ सिंह

वीडियोज

Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report
Sandeep Chaudhary | Haldwani Purification Case: खरगे का अपमान बिगाड़गी BJP का खेल? | UP | ABP News
Mahadangal | UP Election 2027: यूपी के चुनाव में अहीर-जहीर बनाम भगवा 'तीर'! | Chitra Tripathi | ABP
Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
Embed widget