एक्सप्लोरर

US Elections 2020: ट्रंप के चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप वाले मुकदमे अदालतों में औंधे मुंह गिर रहे

अमेरिकी राष्ट्रपति पद 2020 के चुनाव में जॉर्जिया ने पूरे नतीजे आने के बाद अधिकारिक तौर पर जो बाइडेन की जीत की पुष्टि कर दी है. बाइडेन ने इस राज्य में 16 इलेक्टोरल वोट जीते हैं. इस पारंपरिक रिपब्लिकन गढ़ में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में पूर्व उप-राष्ट्रपति को 12,284 अधिक वोट मिले. अधिकांश काउंटियों में दोनों को मिले वोट में मामूली बदलाव देखा गया.

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक ओर तो चुनाव नतीजों को पलटने की अपनी कोशिशों को तेज करने का संकल्प ले रहे हैं. वहीं दूसरी ओर उनके द्वारा दी गई कानूनी चुनौतियों को देशभर के न्यायाधीश लगातार खारिज कर रहे हैं. ट्रंप का अभियान चुनाव में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी के अपने आरोपों के समर्थन में कुछ सबूत पेश नहीं कर सका है ऐसे में अदालतों में ये मुकदमे ठहर नहीं पा रहे.

विशेषज्ञों का मानना है कि चुनाव में धोखाधड़ी जैसा कुछ नहीं हुआ है और ट्रंप नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को जनवरी में पदभार संभालने से रोकने में कामयाब नहीं होंगे. इस हफ्ते एक दिन के भीतर ट्रंप और उनके रिपब्लिकन सहयेागी तीन राज्यों में चुनाव परिणामों के प्रमाण-पत्र को रोकने की खातिर दर्ज करवाए गए मुकदमों में या तो हार गए या फिर वे मुकदमे खारिज कर दिए गए.

एरिजोना में न्यायाधीश ने गुरुवार को रिपब्लिकन सदस्यों की ओर से चुनाव परिणामों के प्रमाण-पत्र को स्थगित करने की मांग करने वाले मुकदमे को खारिज कर दिया. इसी दिन जॉर्जिया के एक जज ने भी इसी तरह की मांग को लेकर दायर अनुरोध खारिज कर दिया. वहीं, मिशिगन में ट्रंप के अभियान ने अपना मुकदमा गुरुवार को वापस ले लिया.

जॉर्जिया में अधिकारिक तौर पर बाइडेन को बताया विजेता अमेरिकी राष्ट्रपति पद 2020 के चुनाव में जॉर्जिया ने पूरे नतीजे आने के बाद अधिकारिक तौर पर जो बाइडेन की जीत की पुष्टि कर दी है. बाइडेन ने इस राज्य में 16 इलेक्टोरल वोट जीते हैं. इस पारंपरिक रिपब्लिकन गढ़ में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में पूर्व उप-राष्ट्रपति को 12,284 अधिक वोट मिले. अधिकांश काउंटियों में दोनों को मिले वोट में मामूली बदलाव देखा गया.

हालांकि ट्रंप कैंपेन की वरिष्ठ कानूनी सलाहकार जेन्ना एलिस ने गुरुवार देर रात कहा कि कैंपेन "यह मांग करना जारी रखेगा कि जॉर्जिया में ईमानदारी से फिर से गिनती हो, जिसमें हस्ताक्षर का मिलान करना भी शामिल हो." बता दें कि बाइडेन ने 7 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के जीतने की घोषणा कर दी थी लेकिन ट्रंप ने अब तक भी हार स्वीकार नहीं की है. उन्होंने धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए अदालत में मुकदमे किए हैं.

ये भी पढ़ें- अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप का सबसे बड़ा बेटा कोरोना वायरस से संक्रमित

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने डोनाल्ड ट्रंप पर किया कटाक्ष, जो बाइडेन और हैरिस की टीम को बताया बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget