एक्सप्लोरर

झूठ बोल रहे ट्रंप, ईरान का कुछ नहीं बिगड़ा, अमेरिका ने ही पोल खोल दी!

डोनाल्ड ट्रंप अब भी अपने दावे पर कायम हैं और अपने ही देश के दो बड़े मीडिया हाउस सीएनएन और न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को फेक न्यूज बता रहे हैं.

पहले इजरायल का ऑपरेशन राइजिंग लॉयन और फिर अमेरिका का ऑपरेशन मिड नाइट हैमर का इकलौता मकसद था ईरान के परमाणु ठिकाने को ध्वस्त करना. उन्हें तबाह और बर्बाद करना. इजरायल ने अपने ऑपरेशन के दौरान ईरान के दो परमाणु ठिकानों नतांज और इस्फहान पर हमला किया और दावा किया कि ईरान के दो परमाणु ठिकाने तबाह हो गए.

बची-खुची कसर अमेरिका ने मिड नाइट हैमर के जरिए पूरी कर दी और ईरान के तीसरे और सबसे बड़े परमाणु ठिकाने फोर्डो पर बंकर बस्टर बम गिराकर कहा कि अब ईरान का परमाणु कार्यक्रम खत्म हो गया है. खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा कि ईरान अब परमाणु बम नहीं बना सकता है.

ट्रंप के इस दावे की पोल उनके ही देश का मीडिया खोल चुका है. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन से लीक हुई एक रिपोर्ट के आधार पर अमेरिकी मीडिया ग्रुप सीएनएन ने दावा किया है कि हमला चाहे इजरायल का हो या फिर अमेरिका का, किसी भी हमले में ईरान के किसी भी परमाणु ठिकाने को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. पेंटागन की रिपोर्ट बताती है कि ईरान के तीनों ही परमाणु ठिकाने यानी कि फोर्डो, नतांज और इस्फहान पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उनको जो नुकसान हुआ है, वो बेहद मामूली है और उससे ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

अमेरिका के एक और बड़े मीडिया ग्रुप न्यू यॉर्क टाइम्स ने भी कहा है कि पेंटागन का मानना है कि अमेरिकी हमले में ईरान के यूरेनियम भंडार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. राष्ट्रपति ट्रंप जो दावा कर रहे हैं कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम कई दशक पीछे चला गया है, वो गलत है. वॉशिंगटन पोस्ट ने भी पेंटागन की डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के हवाले से दावा किया है कि अमेरिका का ईरान के परमाणु संयंत्रों पर किया गया हमला नाकाम रहा है.

तीनों ही मीडिया रिपोर्ट्स कह रही हैं कि ईरान ने जो यूरेनियम प्रोसेस कर रखा है, वो पूरी तरह से सुरक्षित है. साथ ही बम बनाने के लिए जिस सेंट्रीफ्यूज की जरूरत होती है, उसे भी अमेरिकी बॉम्बर कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाए हैं. हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप अब भी अपने दावे पर कायम हैं और अपने ही देश के दो बड़े मीडिया हाउस सीएनएन और न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को फेक न्यूज बता रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर लिखा है- ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं.

व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लीवीट ने एक बयान में कहा है कि सब जानते हैं कि अगर 30 हजार पाउंड के 14 बम निशाने पर गिराए जाएं तो क्या होता है. भयंकर तबाही. हालांकि, अमेरिका का मीडिया ही अपने राष्ट्रपति और राष्ट्रपति भवन के बयान को भाव नहीं दे रहा है. अब सच क्या है और झूठ क्या, ये तो ईरान का अगला कदम ही बताएगा, जो कह रहा है कि हम परमाणु बम बनाना बंद नहीं करेंगे, लेकिन इस पूरे प्रकरण में सिर्फ एक सवाल है, जिसका जवाब मिलना बाकी है कि जीता कौन और हारा कौन, जो जीता वो किस कीमत पर और जो हारा उसने क्या कीमत चुकाई. इस सवाल का जवाब कभी शायद ही मिल पाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
'चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget