एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप को भेजा गया जहर वाला पैकेट, व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले अमेरिकी अधिकारियों ने पकड़ा

रिसिन बेहद घातक तत्व होता है जिसे कास्टर बीन्स से निकाला जाता है. इसका उपयोग आतंकी हमलों में किया जा चुका है. इस जहर के चलते इंसान की मौत भी हो सकती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेजे गए एक संदिग्ध पैकेज में जहर मिलने में पुष्टि हुई है. कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इस सप्ताह के शुरुआत में एक पैकेट की छानबीन की जिसमें रिसिन नाम के जहर की पुष्टि हुई है. जहर की पुष्टि के लिए दो-दो जांच की जा चुकी है. यह खबर अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन ने पुलिस अधिकारियों से हवाले से दी है.अमेरिका की कानून प्रवर्तन एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि पैकेज संभवतः कनाडा से अमेरिका भेजा गया है. इस मामले की जांच जारी है.

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार कोई भी पत्र या पार्सल व्हाइट हाउस पहुंचती है, तो राष्ट्रपति तक पहुंचने तक उसकी गहन जांच की जाती है. जिस पर अंदेशा होता है उसे अलग कर लिया जाता है. जांच अधिकारियों ने रिसिन को बहुत घातक जहर बताया है. रिसिन बेहद घातक तत्व होता है जिसे कास्टर बीन्स से निकाला जाता है. इसका उपयोग आतंकी हमलों में किया जा चुका है. इसका उपयोग पाउडर, धुंध, गोली या एसिड के रूप में किया जा सकता है. यदि किसी के शरीर में यह जहर प्रवेश कर जाता है तो पेट-आंतों में जलन के अलावा यह आतंरिक रक्तस्त्राव का कारण भी बनता है. इसके कारण व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है.

Viral Video: पानी में हुआ 13 फुट लंबे मगरमच्छ से सामना, तो शख्स ने पकड़ लिया जबड़ा

द फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) और सीक्रेट सर्विस इस मामले की जांच कर रहे हैं. एफबीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'एफबीआई और हमारी सीक्रेट सर्विस और अमेरिकी पोस्टल इंस्पेक्शन सर्विस मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं. फिलहाल आम लोगों के लिए किसी तरह के खतरे का कोई संदेह नहीं है.'

कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा के मुख्य प्रवक्ता मैरी-लिज़ पावर ने एक बयान में कहा, "हम पैकेज की संबंधित रिपोर्टों से अवगत हैं. कनाडाई कानून प्रवर्तन एजेंसी अमेरिकी समकक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है. फिलहाल अभी जांच जारी है इसलिए अभी टिप्पणी नहीं कर सकते"

पत्रकार राजीव शर्मा पर चीन के लिए जासूसी करने का आरोप, यू-ट्यूब पर डाले भारत-चीन संबंधों के 327 वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget